झारखंड पुलिस मुख्यालय का निर्देश, 15 नवंबर से पहनें गर्म वर्दी

रांची : झारखंड पुलिस के जवान और अधिकारी अब 15 नवंबर से नई यानी शीतकालीन वर्दी में नजर आएंगे। पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को बंद आस्तीन वाली वर्दी पहनने का फरमान जारी कर दिया है। यह नियम 10 मार्च 2027 तक लागू

झारखंड
झारखंड पुलिस मुख्यालय

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड पुलिस के जवान और अधिकारी अब 15 नवंबर से नई यानी शीतकालीन वर्दी में नजर आएंगे। पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को बंद आस्तीन वाली वर्दी पहनने का फरमान जारी कर दिया है। यह नियम 10 मार्च 2027 तक लागू रहेगा। दरअसल, मौसम में बदलाव होने लगा है और धीरे-धीरे ठंड भी बढ़ रही है। इसी को देखते हुए पुलिस विभाग ने वर्दी बदलने का फैसला लिया है। मुख्यालय की ओर से साफ निर्देश दिया गया है कि तय समय तक राज्य के सभी पुलिस अधिकारी और जवान शीतकालीन वर्दी में ही ड्यूटी करेंगे।

Read More : रांची में छठ की तैयारी तेज, 74 घाटों पर नगर निगम करेगा व्यवस्था

10 मार्च 2027 तक लागू रहेगा आदेश

पुलिस मुख्यालय के निर्देश के मुताबिक, 15 नवंबर 2026 से शीतकालीन वर्दी पहनने की व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत सभी पुलिसकर्मी बंद आस्तीन वाली यूनिफॉर्म में ड्यूटी करेंगे। यह निर्देश अगले साल 10 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा।

मार्च में जारी हुआ था ग्रीष्मकालीन वर्दी का आदेश

इससे पहले पुलिस मुख्यालय ने 6 मार्च 2026 को आदेश जारी कर 9 मार्च 2026 से ग्रीष्मकालीन वर्दी पहनने का निर्देश दिया था। मौसम में बदलाव और ठंड की शुरुआत को देखते हुए अब इस व्यवस्था में संशोधन किया गया है। आईजी प्रोविजन की ओर से जारी पत्र की प्रतियां राज्य के सभी एसएसपी, एसपी, बटालियनों के कमांडेंट और अन्य संबंधित पुलिस इकाइयों को भेज दी गई हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *