खेलने निकली आठ साल की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। तीन नवंबर को बच्ची घर से खेलने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी

आठ
मुफस्सिल थाना, चाईबासा

अपनी भाषा में पढ़ें

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। तीन नवंबर को बच्ची घर से खेलने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश तेज कर दी। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर जंगल से बच्ची का शव बरामद किया।

Read More : दीपावली के बाद क्यों जलाया जाता है पुराना सूप? जानें ग्रामीण मान्यता

तीन नवंबर को घर से खेलने निकली थी बच्ची

बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान कुछ बच्चों ने बताया कि उन्होंने बच्ची को जंगल की ओर जाते देखा था। इसके बाद ग्रामीणों ने जंगल और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन तेज कर दी। तलाश के दौरान ग्रामीणों को पता चला कि गांव का ही रमाय गागराई भी अपने घर से गायब है। उसके भाई से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि वह बनाईकेड़ा गया हुआ है। इसके बाद बच्ची के मामा समेत करीब दस ग्रामीण बनाईकेड़ा पहुंचे और रमाय को पकड़कर उससे पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध, जंगल से मिला शव

ग्रामीणों के अनुसार, पूछताछ के दौरान रमाय गागराई ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और हत्या के बाद शव जंगल में फेंकने की बात स्वीकार की। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी गांव के मुंडा को दी। मुंडा की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रमाय गागराई को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर जंगल से बच्ची का शव बरामद किया गया। शव की स्थिति अत्यंत क्षत-विक्षत बताई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया।

आरोपी गिरफ्तार, स्पीडी ट्रायल से न्याय दिलाने का प्रयास

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए जाएंगे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्पीडी ट्रायल के माध्यम से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *