रांची में बच्चों संग दीपावली मनाने पहुंचे जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद

रांची : दीपावली के अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति और झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद रविवार, 8 नवंबर 2026 को रांची के डुमरदगा स्थित बाल संप्रेषण गृह पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के साथ दीपावली मनाई और उनसे बातचीत कर उनकी पढ़ाई,

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : दीपावली के अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति और झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद रविवार, 8 नवंबर 2026 को रांची के डुमरदगा स्थित बाल संप्रेषण गृह पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के साथ दीपावली मनाई और उनसे बातचीत कर उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य, रहन-सहन और दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को सकारात्मक सोच रखने और शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया।

Read More : बाबूलाल मरांडी ने लौटाई बुलेटप्रूफ गाड़ी, हेमंत सोरेन से मांगा जवाब

बच्चों के साथ संवाद कर मनाया दीपावली उत्सव

झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची ने बाल संप्रेषण गृह, डुमरदगा में संवाद एवं दीपावली उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद थे। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरोज झा ने किया, जबकि स्वागत भाषण डिप्टी डायरेक्टर सोशल सिक्योरिटी, रांची श्री रवि शंकर मिश्रा ने दिया। इस दौरान न्यायमूर्ति ने बच्चों से खुलकर बातचीत की और उनकी समस्याओं तथा जरूरतों को समझने का प्रयास किया।

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने बच्चों को जीवन में सकारात्मक सोच रखने, पढ़ाई पर ध्यान देने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में असीम संभावनाएं होती हैं। उचित मार्गदर्शन, शिक्षा, स्नेह और अवसर मिलने पर प्रत्येक बच्चा समाज की मुख्यधारा से जुड़कर बेहतर भविष्य बना सकता है।

गलतियों से सीखें, मुश्किल समय में हिम्मत न हारें

न्यायमूर्ति ने बच्चों से कहा कि सभी बच्चे अनमोल हैं। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ गाने पर भी ध्यान देना चाहिए और अपनी सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी-कभी परिस्थितियों के कारण गलतियां हो जाती हैं, लेकिन उन गलतियों को सुधारकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हम सभी, हमारी टीम और राज्य सरकार उनके साथ हैं। खराब समय में घबराने के बजाय उसका डटकर मुकाबला करना चाहिए। जो बच्चे मुश्किल समय में घबरा जाते हैं, वे जीवन में असफल होते हैं। इसलिए हर बच्चे को अपने भीतर हिम्मत पैदा करनी होगी। न्यायमूर्ति ने कहा कि दीपावली उत्सव और विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों को जागरूक करना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है।

झारखंड के सभी चिल्ड्रेन होम में मनाया जा रहा दीपावली उत्सव

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर झारखंड के सभी चिल्ड्रेन होम, शेल्टर होम, ओल्ड एज होम और ऑब्जर्वेशन होम में संवाद एवं दीपावली उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों के बीच गर्म कपड़े, कंबल और मिठाइयां बांटी जा रही हैं। यह वितरण आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान बाल संप्रेषण गृह के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की ओर से तैयार रंगोली, पेंटिंग, दीपक और लाइट्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई। उनकी रचनात्मकता और कलाकृतियां कार्यक्रम का हिस्सा बनीं।

निबंध, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

निबंध लेखन प्रतियोगिता

  • प्रथम पुरस्कार: आशीष कुमार

  • द्वितीय पुरस्कार: धीरज कुमार महतो

  • तृतीय पुरस्कार: संजीत लोहरा

पेंटिंग प्रतियोगिता

  • प्रथम पुरस्कार: गौतम कुमार

  • द्वितीय पुरस्कार: अर्पित कुमार

  • तृतीय पुरस्कार: रौशन खोया

रंगोली प्रतियोगिता

  • प्रथम पुरस्कार: निखिल तिर्की

  • द्वितीय पुरस्कार: अर्पित कुमार

  • तृतीय पुरस्कार: मो. अर्श

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन माननीय न्यायायुक्त श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 ने किया।

कई न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायायुक्त श्री अनिल कुमार मिश्रा-1, एजेसी-1 श्री योगेश कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री एस.बी. शर्मा, झालसा के उप सचिव श्री अभिषेक कुमार, डालसा सचिव श्री राकेश रौशन, सिटी एसपी श्री पारस राणा, डिप्टी डायरेक्टर सोशल सिक्योरिटी श्री रवि शंकर मिश्रा और डीसीपीओ श्री वेद प्रकाश तिवारी मौजूद रहे। इसके अलावा न्यायिक दंडाधिकारी, एलएडीसीएस के सदस्य, पीएलवी और अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *