नेक्सजेन के मालिक का मोबाइल रिलीज के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक, अगली सुनवाई 19 नवंबर निर्धारित

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग की विशेष अदालत (ACB) के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें आरोपी नेक्सजेन के मालिक बिनय कुमार सिंह को उनका मोबाइल फोन लौटाने और सिम (9431106253) दोबारा चालू करने की अनुमति दी गई थी। हाईकोर्ट ने यह आदेश

हाईकोर्ट
हाईकोर्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग की विशेष अदालत (ACB) के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें आरोपी नेक्सजेन के मालिक बिनय कुमार सिंह को उनका मोबाइल फोन लौटाने और सिम (9431106253) दोबारा चालू करने की अनुमति दी गई थी। हाईकोर्ट ने यह आदेश एसीबी की ओर से दाखिल याचिका में पारित किया.। मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की ओर से सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल सुमित गाड़ोदिया ने पक्ष रखा।

also read : बाबूलाल मरांडी ने लौटाई बुलेटप्रूफ गाड़ी, हेमंत सोरेन से मांगा जवाब

राज्य सरकार एवं एसीबी की ओर से अदालत को बताया गया कि मोबाइल और उससे जुड़े सभी उपकरण फिलहाल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) के पास हैं और अब तक आरोपी को नहीं सौंपे गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जिन सामग्रियों को लौटाने का निर्देश दिया गया है, वे इस मामले के प्राथमिक साक्ष्य हैं।

आरोपी की ओर से अधिवक्ता को जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए 26 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया।
रिजॉइंडर, यदि कोई हो, 2 नवंबर 2026 तक दाखिल करना था।

कोर्ट ने निचली अदालत से एसीबी कांड संख्या 11/2025 की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मंगाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर निर्धारित की, तब तक के लिए निचली अदालत के रिलीज आदेश पर रोक रहेगी।

also read ; पलामू में CHO पर जानलेवा हमला, सोने की चेन और नकदी लूटने का आरोप

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *