रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक बंद फ्लैट के कमरे से युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है.। जानकारी के अनुसार, युवक की मौत करीब दो दिन पहले ही हो चुकी थी।
also read : जवाहर विद्या मंदिर में JVM एलुमनाई एसोसिएशन के कार्यालय का हुआ उद्घाटन, 27 दिसंबर को होगा UMANG 2026 का आयोजन
कमरे से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अरगोड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक अपनी बुजुर्ग मां के साथ फ्लैट में रहता था. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से मां-बेटे की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। दोनों भीख मांगकर किसी तरह अपना जीवनयापन कर रहे थे. फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
also read : लोहरदगा में उद्योगपति के घर भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति जलकर राख


