रांची में 15 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

रांची : झारखंड में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत आरपीएफ की टीम ने टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर 15 किलोग्राम गांजा

रांची
चार तस्कर गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत आरपीएफ की टीम ने टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 7.50 लाख रुपये बताई गई है।

Read More : हजारीबाग दनुआ घाटी में भीषण हादसा, टैंकर की टक्कर से 4 की मौत

आरपीएफ के अनुसार, रांची की फ्लाइंग टीम और आरपीएफ पोस्ट की संयुक्त टीम विशेष जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस के टाटीसिलवे स्टेशन पहुंचने पर उसके पिछले जनरल कोच में तलाशी ली गई। जांच के दौरान चार व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिले, जिन्हें टीम ने पकड़ लिया।

तीन बैगों से मिला 15 किलो गांजा, चार मोबाइल भी बरामद

तलाशी के दौरान तीन आरोपितों के पास मौजूद तीन बैगों से कुल 15 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में डीडी किट के जरिए गांजे की पुष्टि की गई। इसके अलावा आरोपितों के पास से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जितेंद्र, सनी और वर्मा के रूप में हुई है। तीनों उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले हैं। वहीं, चौथे आरोपी विशाल यादव का संबंध बिहार के पश्चिम चंपारण से है।

ओडिशा से पटना के रास्ते बिहार पहुंचाना था गांजा

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि गांजा ओडिशा के बलांगीर से विशाल यादव ने मंगवाया था। इसके बाद तीन अन्य आरोपितों जितेंद्र, सनी और वर्मा के माध्यम से इसे पटना के रास्ते बिहार के चंपारण क्षेत्र में पहुंचाने की योजना थी। इस काम के लिए आरोपितों को आर्थिक लाभ दिया जाना था। आरपीएफ अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

सहायक सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पूरी कार्रवाई रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रताप सिंह नेगी के निर्देशन और पर्यवेक्षण में की गई। आरपीएफ फ्लाइंग टीम के उपनिरीक्षक रवि शेखर ने संयुक्त टीम के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बरामद गांजे का मौके पर विधिवत वजन किया गया और उसे जब्त कर लिया गया। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में गांजे की पैकिंग और सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई।

जीआरपी रांची को सौंपे गए चारों आरोपी

कार्रवाई पूरी होने के बाद चारों गिरफ्तार आरोपितों को बरामद गांजे, तीन बैग, चार मोबाइल फोन और जब्ती से जुड़े दस्तावेजों के साथ राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी), रांची को सौंप दिया गया। आरपीएफ ने लिखित शिकायत के साथ चारों आरोपितों को जीआरपी के हवाले किया है। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जीआरपी की ओर से की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *