जमशेदपुर में मस्जिद के पास फायरिंग, दो युवक TMH में भर्ती

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में बीती देर रात अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 पर बहरा मैदान के पास बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में दो युवक गोली लगने से घायल

जमशेदपुर
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में बीती देर रात अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 पर बहरा मैदान के पास बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की पहचान साकिब नूर और परवेज के रूप में हुई है। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Read More : लोहरदगा में उद्योगपति के घर भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति जलकर राख

मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि…

घटना के संबंध में मोहम्मद सद्दाम ने मीडिया को बताया कि उनकी बहन के घर पर अचानक 10 से 20 युवक पहुंचे थे। सभी उनके भाई की तलाश कर रहे थे। इस दौरान युवकों ने उनके बड़े भाई के साथ मारपीट भी की। सद्दाम के मुताबिक, इसकी जानकारी मिलने पर वह कपाली से मौके पर पहुंचे। उनके वहां पहुंचते ही मौजूद युवक भागने लगे। इसके बाद वह उनका पीछा करने लगे। मोहम्मद सद्दाम के अनुसार, वह भाग रहे युवकों का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान वसीम और उसके साथ मौजूद तीन-चार युवकों ने मस्जिद के पास फायरिंग कर दी। इल्जाम है कि हमलावरों ने उनके भतीजे पर भी पिस्तौल तान दी। इसी गोलीबारी में साकिब नूर को गोली लग गई। उसे बचाने के लिए आगे आए परवेज भी गोली लगने से घायल हो गए।

दोनों घायलों का TMH में चल रहा इलाज

अचानक हुई फायरिंग के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, दोनों की स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।

जेल से बाहर आया है वसीम, पुराने विवाद की भी जांच

मोहम्मद सद्दाम ने वसीम के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज करा रखे हैं। सद्दाम के मुताबिक, वसीम हाल ही में जेल से बाहर आया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस वजह से शुरू हुआ और फायरिंग की घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। आजादनगर थाना पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही गोलीबारी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *