धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाले का आरोपित 85 वर्षीय नरसिंह दास गिरफ्तार

धनबाद: धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान करोड़ों रुपये के सरकारी मुआवजा घोटाला मामले में निगरानी थाना कांड संख्या 32/16 के प्राथमिकी अभियुक्त 85 वर्षीय नरसिंह दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने जाली और कूटरचित

नरसिंह दास गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद:  धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान करोड़ों रुपये के सरकारी मुआवजा घोटाला मामले में निगरानी थाना कांड संख्या 32/16 के प्राथमिकी अभियुक्त 85 वर्षीय नरसिंह दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने जाली और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जिला भू-अर्जन कार्यालय से छह करोड़ 32 लाख 13 हजार 585 रुपये का अवैध मुआवजा प्राप्त किया।

शुक्रवार को इस मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए धनबाद एसीबी ने बताया कि, नरसिंह दास ने धनबाद मौजा संख्या 51 के खाता संख्या 121 और प्लॉट संख्या 1630 की जमीन पर अपना अधिकार जताने के लिए दलील संख्या 25560, 21 अक्टूबर 1970 का सहारा लिया था। इसी दस्तावेज के आधार पर उन्होंने 6,32,13,585 रुपये का मुआवजा प्राप्त किया।

जांच के दौरान जिला अवर निबंधक, धनबाद कार्यालय से प्राप्त दस्तावेजों में बड़ा खुलासा हुआ। आधिकारिक अभिलेख के अनुसार, संबंधित दलील मूल रूप से हराधन महतो सहित अन्य के नाम पर बंगला लिपि में निबंधित थी, जबकि आरोप है कि नरसिंह दास ने इसी दलील को अंग्रेजी में कूटरचित तरीके से तैयार कराकर जमीन पर अपना दावा पेश किया और सरकारी मुआवजे की राशि हासिल कर ली।

इस मामले में निगरानी थाना में 21 अप्रैल 2016 को मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

also read : मेदिनीनगर में महिला से 4 लाख की छिनतई, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *