राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिला में पेंशनधारियों को अक्टूबर एवं नवंबर 2026 तक की पेंशन राशि का भुगतान

-जिले के 2 लाख 55 हजार 534 लाभुकों को एक साथ 02 महीने की पेंशन राशि का भुगतान । -लाभुकों के मध्य 51 करोड़ 10 लाख 68 हज़ार की पेंशन राशि का भुगतान। -DBT के माध्यम से प्रत्येक लाभुक के बैंक खाते में हस्तांतरित की

सर्वजन पेंशन योजना

अपनी भाषा में पढ़ें

-जिले के 2 लाख 55 हजार 534 लाभुकों को एक साथ 02 महीने की पेंशन राशि का भुगतान ।
-लाभुकों के मध्य 51 करोड़ 10 लाख 68 हज़ार की पेंशन राशि का भुगतान।
-DBT के माध्यम से प्रत्येक लाभुक के बैंक खाते में हस्तांतरित की गयी 2-2 हजार (प्रत्येक माह 1-1 हजार) की पेंशन राशि।
– जिन लाभुकों को नहीं हुआ पेंशन राशि का भुगतान, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य*
रांची: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के पेंशनधारियों को माह अक्टूबर एवं माह नवम्बर 2026 की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। योजना अंतर्गत जिले के कुल 2,55,534 लाभुकों को दोनों माह की पेंशन राशि का भुगतान किया गया है। योजना के तहत कुल  51 करोड़ 10 लाख 68 हजार रुपये  की राशि DBT के माध्यम से लाभुकों के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई है।

प्रखंडवार एवं शहरी क्षेत्रवार पेंशन लाभुकों की संख्या 

-अनगड़ा – 10,311,  अरगोड़ा शहरी – 9,368, बरगाईं शहरी – 5,188,  बेड़ो – 14,142,  बुंडू – 9,034, बुंडू नगर पंचायत – 2,753
, बुढ़मू – 11,055, चान्हो – 12,461,  हेहल शहरी – 7,541,  इटकी – 5,568, कांके – 17,027, कांके शहरी – 340,  खलारी – 5,214,  लापुंग – 7,164, मांडर – 16,115,  नगड़ी – 8,259,  नगड़ी शहरी – 6,800, नामकुम – 10,136, नामकुम शहरी – 5,733,
ओरमांझी – 8,157,  राहे – 9,189,  रांची टाउन शहरी – 13,099,  रातू – 10,756,  सिल्ली – 15,683,  सोनाहातू – 13,752
 तमाड़ – 20,689
सर्वजन पेंशन योजना का उद्देश्य पात्र वृद्धजनों, विधवा एवं एकल महिलाओं तथा दिव्यांगजनों सहित अन्य निर्धारित श्रेणियों के लाभुकों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
जिला प्रशासन द्वारा पेंशन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ समय पर पहुंचाने को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि कोई भी योग्य लाभुक सामाजिक सुरक्षा के लाभ से वंचित न रहे। जिन लाभुकों के बैंक खाते में अभी तक पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.