तोरपा रेफरल अस्पताल के आधुनिक भवन का हुआ भव्य लोकार्पण

खूंटी : जिले के तोरपा रेफरल अस्पताल के नए एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन का लोकार्पण बुधवार को हुआ। सांसद कालीचरण मुंडा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि सिविल सर्जन

तोरपा रेफरल अस्पताल
सांसद कालीचरण मुंडा ने किया लोकार्पण

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : जिले के तोरपा रेफरल अस्पताल के नए एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन का लोकार्पण बुधवार को हुआ। सांसद कालीचरण मुंडा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि सिविल सर्जन और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाएं जनता तक पहुँचें। उन्होंने कहा कि अस्पताल की सबसे बड़ी उपलब्धि यही होगी कि यहाँ आने वाले रोगी पूरी तरह संतुष्ट और स्वस्थ होकर घर लौटें।

Read More : परसुडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी, दो युवक ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

सांसद ने आगे कहा कि पहले इस इलाके में न तो सड़क थी और न ही चिकित्सा सुविधा। हालांकि, राज्य सरकार के प्रयासों से अब गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने अस्पताल में पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

लापरवाही पर विधायक की चेतावनी

विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि सरकार का प्रयास गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शहरों से नहीं, बल्कि गांवों से चलने वाली सरकार है। चिकित्सकों की यह जिम्मेदारी है कि वे मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधा प्रदान करें। विधायक ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि अस्पताल में और अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति हो। इसके साथ ही उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो डॉक्टर अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं कर सकते, वे अपना तबादला करा लें।

जल्द बनेगा 50 बेड का अस्पताल

सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक ने बताया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही तोरपा रेफरल अस्पताल को 50 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। वहीं, बीडीओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि अस्पताल में जरूरत के मुताबिक कर्मियों की कमी है। इसके बावजूद उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से बेहतर सेवा देकर जनता का विश्वास जीतना जरूरी है। कार्यक्रम को जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया और झामुमो के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कानन बाला तिर्की ने किया। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनुमिता रानी, अंचलाधिकारी पूजा बिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.