हजारीबाग में NIA की छापेमारी, दो रिश्तेदारों के घरों में जांच

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार तड़के NIA की छापेमारी से इलाके में खलबली मच गई। बाबा पथ के सुभाष बारला गली में सुबह करीब चार बजे NIA की दो अलग-अलग टीमें पहुंच गईं। दोनों टीमों ने रिश्तेदारों के दो घरों में एक

NIA
हजारीबाग में NIA की छापेमारी।

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार तड़के NIA की छापेमारी से इलाके में खलबली मच गई। बाबा पथ के सुभाष बारला गली में सुबह करीब चार बजे NIA की दो अलग-अलग टीमें पहुंच गईं। दोनों टीमों ने रिश्तेदारों के दो घरों में एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। एक घर में तलाशी पूरी करके टीम वहां से निकल चुकी है, जबकि दूसरे घर में अभी भी दस्तावेज और दूसरे कागजात खंगाले जा रहे हैं।

Read More : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

उदय साव और प्रदीप साव के घर पर छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार NIA की पहली टीम ने उदय साव और प्रदीप साव के घर पर छापेमारी की। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान टीम एक आदमी को अपने साथ ले गई है। हालांकि, उसे गिरफ्तार किया गया है या पूछताछ के लिए ले जाया गया है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, NIA की दूसरी टीम मकानों के पीछे वाले मैदान की तरफ से एक अन्य रिश्तेदार के घर पहुंची। वहां अधिकारियों ने दस्तावेजों और दूसरे कागजात को खंगालना शुरू कर दिया। दोनों घरों में एक साथ छापेमारी होने से पूरे इलाके में हलचल मच गई। छापेमारी के दौरान सुरक्षा का भी पूरा इंतजाम किया गया था। मौके पर NIA के अधिकारियों के साथ हथियारबंद सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे। कार्रवाई के दौरान कई गाड़ियां भी पहुंचीं। एक घर में तलाशी पूरी होने के बाद टीम वहां से निकल गई, जबकि दूसरे घर में अभी भी जांच-पड़ताल जारी रही।

मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के संभावित कनेक्शन की जांच

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, NIA की यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग से जुड़े किसी मामले के तार खंगालने के लिए की जा रही है। हालांकि, एजेंसी की तरफ से अभी तक छापेमारी की वजह और जांच को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि जिस परिवार के यहां छापेमारी हुई है, उसके लोग पहले ट्रांसपोर्टिंग के धंधे से जुड़े रहे हैं। वहीं, उनके पुरखे बिहार में कत्था के कारोबार से जुड़े थे, ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है।

फिलहाल NIA की टीम घर में मिले दस्तावेजों और दूसरे कागजात को खंगाल रही है। कार्रवाई के दौरान एक आदमी को अपने साथ ले जाने की भी खबर है, लेकिन उसे गिरफ्तार किया गया है या पूछताछ के लिए ले जाया गया है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *