रांची में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम, बुजुर्गों को बताए कानूनी अधिकार

रांची : रांची के बेड़ो प्रखंड के खुखरा पंचायत स्थित खुखरा बांदूपारा गांव में आज यानी मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘विधिक सेवा आपके द्वार’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को

डालसा
डालसा की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची के बेड़ो प्रखंड के खुखरा पंचायत स्थित खुखरा बांदूपारा गांव में आज यानी मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘विधिक सेवा आपके द्वार’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को नालसा की जागृति-2025 योजना और पेसा एक्ट की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और समाज के कमजोर वर्गों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराना था। ग्रामीणों को मुफ्त कानूनी सहायता, ग्राम सभा के अधिकार और राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी गई।

Read More : रांची में ABVP का छात्र गर्जना कार्यक्रम, ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र बचाओ’ का नारा

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की दी जानकारी

पीएलवी मंगल तिर्की ने ग्रामीणों को जागृति-2025 योजना की जानकारी देते हुए कहा कि नालसा की यह पहल वरिष्ठ नागरिकों और समाज के कमजोर वर्गों को कानूनी रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है। इसका उद्देश्य उनके अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें गरिमापूर्ण जीवन उपलब्ध कराना है। पीएलवी सधनी कुमारी और दिनेश प्रमाणिक ने बताया कि योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण अधिनियम, 2007 सहित उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाता है। आर्थिक तंगी या शारीरिक अक्षमता के कारण अदालत तक नहीं पहुंच पाने वाले बुजुर्गों को उनके घर पर ही मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता उपलब्ध कराने का भी प्रावधान है।

पेसा एक्ट के तहत ग्राम सभा के अधिकारों पर चर्चा

पीएलवी सरिता कुमारी ने पेसा अधिनियम के तहत ग्राम सभा के अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में जंगल, जल और जमीन के संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। डालसा के पीएलवी ने ग्रामीणों को नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी। इस नंबर के माध्यम से लोग कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को मध्यस्थता, लोक अदालत और जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी भी दी गई।

इन अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

यह कार्यक्रम झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर आयोजित किया गया। झालसा की सदस्य सचिव रंजना अस्थाना और रांची के न्यायायुक्त सह डालसा अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। डालसा सचिव राकेश रौशन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएलवी मंगल तिर्की, सधनी कुमारी, दिनेश प्रमाणिक और सरिता कुमारी सहित खुखरा पंचायत के बांदूपारा गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *