रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता पैलेस्ट्रा का शुभारंभ, निदेशक डीके सिन्हा ने किया उद्घाटन

रांची : राजधानी रांची के रिम्स में सोमवार को सालाना खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का आगाज हो गया। रिम्स के निदेशक डीके सिन्हा ने दीप जलाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस मौके पर प्रोफेसर इंचार्ज स्टूडेंट सेक्शन, सब-डीन, अलग-अलग विभागों के शिक्षक और बड़ी संख्या में

खेलकूद प्रतियोगिता
रिम्स में पैलेस्ट्रा का उद्घाटन करते निदेशक डीके सिन्हा।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के रिम्स में सोमवार को सालाना खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का आगाज हो गया। रिम्स के निदेशक डीके सिन्हा ने दीप जलाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस मौके पर प्रोफेसर इंचार्ज स्टूडेंट सेक्शन, सब-डीन, अलग-अलग विभागों के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला।

Read More : हेमंत सोरेन का दिल्ली दौरा समाप्त, कल्पना सोरेन के साथ रांची लौटे CM

खेलों से विकसित होते हैं अनुशासन और नेतृत्व के गुण

उद्घाटन समारोह में निदेशक डीके सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेलकूद से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और धैर्य जैसे गुण विकसित होते हैं। साथ ही, खेल विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत करते हैं। निदेशक ने सभी विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने और खेल भावना को सर्वोपरि रखने की अपील की।

विभिन्न खेलों और एथलेटिक्स स्पर्धाओं का होगा आयोजन

‘पैलेस्ट्रा’ रिम्स की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता है। इसके तहत विभिन्न खेलों और एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य चिकित्सा विद्यार्थियों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करना और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना है। रिम्स के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) शिशिर कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही संस्थान परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *