पंजाब चुनाव से पहले AAP को झटका, दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

पंजाब : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी जोड़-तोड़ तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। दोनों ने दिल्ली में भाजपा का दामन

विधायक

अपनी भाषा में पढ़ें

पंजाब : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी जोड़-तोड़ तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। दोनों ने दिल्ली में भाजपा का दामन थामा। उनके साथ कुंवर विजय प्रताप सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए।

Read More : कोडरमा घाटी में 15 घंटे तक यातायात ठप, मरीजों और यात्रियों को हुई परेशानी

दो विधायकों ने रविवार को दिया था इस्तीफा

पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने रविवार को आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उनके साथ सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी पार्टी छोड़ दी थी।

AAP ने सदस्यता रद्द कराने की कही बात

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह दोनों विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द कराने के लिए विधानसभा स्पीकर से मांग करेगी। पार्टी का दावा है कि विरोधी गतिविधियों के चलते दोनों विधायकों को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका था। इसके बाद दोनों विधायकों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। अब दोनों भाजपा में शामिल हो गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *