नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला पीएम मोदी 2029 में फिर लाल किले की प्राचीर पर आएंगे नजर, विपक्ष हताश और निराश…

रोहतक: एक तरफ जहां राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक अपनी मेगा रैली कर रहा है, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने इसकी काट के रूप में आक्रामक राजनीतिक अभियान शुरू कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

नितिन नवीन

अपनी भाषा में पढ़ें

रोहतक: एक तरफ जहां राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक अपनी मेगा रैली कर रहा है, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने इसकी काट के रूप में आक्रामक राजनीतिक अभियान शुरू कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन  ने आज हरियाणा के रोहतक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की अगुवाई की। इस दौरान नितिन ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह से हताश हो चुका है।

कांग्रेस के अंदर लोकतंत्र नहीं है। विपक्ष हताश है, निराश है

नितिन नवीन ने कहा, ये सरकार जनता के मत से बनी हुई है, कोई इसका बाल भी बांका नहीं कर सकता। मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे और 2029 में फिर से लाल किले की प्राचीर पर नजर आएंगे। नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस के अंदर लोकतंत्र नहीं है। विपक्ष हताश है, निराश है। नितिन नवीन ने कहा कि जब कांग्रेस किसी राज्य में जीतती है तो ईवीएम ठीक होती है। जैसे ही कहीं चुनाव हारते हैं तो वोट चोरी याद आ जाती है। जनता अपना वोट देकर शासन करने का जनादेश देती है। आपको वह जनादेश नहीं मिला। इसलिए, आप निराशा और हताशा में हैं, और अब आप संवैधानिक संस्थाओं को दोष दे रहे हैं। अगर कांग्रेस नेताओं में सच में कोई दम होता, तो वे सबसे पहले अपनी पार्टी के भीतर चल रहे राजतंत्र यानी राहुल गांधी के परिवारवाद को खत्म करते और वहां लोकतंत्र स्थापित करते। ऐसा लगता है कि कांग्रेस में सिर्फ एक परिवार के शासन के लिए ही जगह है। वहां के नेता इस सोच के साथ काम करते हैं कि राहुल गांधी या उनके परिवार का कहा हुआ ही परम सत्य है।

also read : न्याय मांगने पहुंची महिला से दुष्कर्म मामले से झारखंड शर्मसार, राज्य में रक्षक ही बने भक्षक : नीरा यादव

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.