झोले में नवजात बच्ची को डालकर फेंकने पहुंची महिला, मुखिया प्रतिनिधि ने बचाई जान

छतरपुर (पलामू)। झारखंड के पलामू जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहू गांव के समीप शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे एक महिला कथित तौर पर नवजात बच्ची को झोले में डालकर फेंकने पहुंची थी।

नवजात बच्ची

अपनी भाषा में पढ़ें

छतरपुर (पलामू)। झारखंड के पलामू जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां  छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहू गांव के समीप शुक्रवार  रात करीब 9:30 बजे एक महिला कथित तौर पर नवजात बच्ची को झोले में डालकर फेंकने पहुंची थी।  हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता से बच्ची की जान बच गई और महिला को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार, छतरपुर नगर पंचायत निवासी अंजू देवी (40 वर्ष), पति रवींद्र उरांव ने शुक्रवार रात एक बच्ची को जन्म दिया था। आरोप है कि जन्म के बाद वह नवजात को झोले में रखकर घर से करीब चार किलोमीटर दूर देवी मंदिर के पास एक दोहर में फेंकने पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। भागने की कोशिश कर रही महिला को लोगों ने पकड़ लिया।

मुखिया प्रतिनिधि ने कपड़े में लपेटकर अस्पताल पहुंचाई बच्ची

घटना की सूचना ग्रामीणों ने मुखिया प्रतिनिधि जहीर अंसारी को दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और नवजात बच्ची को अपने कपड़े में लपेटकर तत्काल छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल अस्पताल में जच्चा और बच्चा दोनों का इलाज चल रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला ने नवजात को फेंकने की कोशिश क्यों की, पुलिस इसकी वजह का पता लगा रही है।

also read :जेल से 17 कैदी फरार होने पर सीएम विजय का बड़ा एक्शन, जेल अफसरों पर गिरी गाज, सभी जेलों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *