टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर लगी आग, धुएं से मची अफरा तफरी, पाया गया काबू

जमशेदपुर: टाटा नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आज अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण प्लेटफॉर्म के शेड में लगे बिजली के तारों की वायरिंग में आग लग गई। जहां देखते ही

प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर लगी आग

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: टाटा नगर  रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आज अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण प्लेटफॉर्म के शेड में लगे बिजली के तारों की वायरिंग में आग लग गई। 

 जहां देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे प्लेटफॉर्म पर धुआं फैल गया।  धुएं के कारण यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने एहतियात के तौर पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 को कुछ घंटों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया। सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के अधिकारी और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म के शेड में लगी वायरिंग में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग लग गई।  घटना के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।  समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

also read : भूटान में ग्लेशियल झील फटी, असम-बंगाल के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *