रांची में 10 दिनों में 125 स्ट्रीट डॉग्स का टीकाकरण, 50 की नसबंदी

रांची : शहर को रेबीज-मुक्त बनाने और इंसानों व कुत्तों के बीच टकराव कम करने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने पशु कल्याण कार्यक्रम फिर शुरू किया है। अक्टूबर से शुरू हुई इस पहल के तहत स्ट्रीट डॉग्स का मानवीय तरीके से रेस्क्यू, उपचार,

स्ट्रीट डॉग्स
स्ट्रीट डॉग्स का टीकाकरण करते कर्मी।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : शहर को रेबीज-मुक्त बनाने और इंसानों व कुत्तों के बीच टकराव कम करने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने पशु कल्याण कार्यक्रम फिर शुरू किया है। अक्टूबर से शुरू हुई इस पहल के तहत स्ट्रीट डॉग्स का मानवीय तरीके से रेस्क्यू, उपचार, एंटी रेबीज टीकाकरण और नसबंदी की जा रही है। निगम के अनुसार, पिछले 10 दिनों में 125 स्ट्रीट डॉग्स का टीकाकरण किया गया है, जबकि 50 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। कार्यक्रम के तहत निगम को मिली शिकायतों और निर्धारित रोस्टर के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। इसका उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के साथ पशुओं का कल्याण सुनिश्चित करना है।

Read More : रांची के अस्पतालों और क्लीनिकों को 7 दिन में दिखानी होंगी फीस और डॉक्टरों की डिग्री

चार वाहनों के जरिए रेस्क्यू अभियान

रांची नगर निगम ने अभियान के लिए चार वाहन लगाए हैं। इनके माध्यम से दो मॉर्निंग टीमें और एक इवनिंग टीम काम कर रही हैं। टीमें रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड परिसर समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों और शहर के गली-मोहल्लों में स्ट्रीट डॉग्स के रेस्क्यू का कार्य कर रही हैं। निगम के इस कार्यक्रम में जरूरत के अनुसार पशुओं का उपचार, टीकाकरण और पशु जन्म नियंत्रण के तहत नसबंदी की जा रही है।

रेबीज-मुक्त रांची बनाने का लक्ष्य

नगर निगम का लक्ष्य शहर को रेबीज-मुक्त बनाना और मानव-कुत्ता द्वंद्व को कम करना है। इसके साथ ही नागरिकों और पशुओं के बीच सुरक्षित सह-अस्तित्व सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। इस पहल को प्रभावी बनाने के लिए निगम ने नागरिकों की सहभागिता को भी महत्वपूर्ण बताया है। स्ट्रीट डॉग्स से जुड़ी समस्याओं की जानकारी मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी

शहर में स्ट्रीट डॉग्स से संबंधित किसी समस्या, रेस्क्यू या अन्य सहायता के लिए नागरिक रांची नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा स्मार्ट रांची सिटीजन ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। निगम के अनुसार, प्राप्त शिकायतों पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *