अन्नपूर्णा देवी का पलामू दौरा, राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना

पलामू : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी गुरुवार को पलामू पहुंचीं। यहां उन्होंने पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल के डालटनगंज स्थित पर्यावरण भवन जाकर उनसे और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और थाईलैंड प्रजाति का आम का पौधा

अन्नपूर्णा देवी
अन्नपूर्णा देवी को पौधा भेंट कर सम्मानित करते कौशल किशोर जायसवाल।

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी गुरुवार को पलामू पहुंचीं। यहां उन्होंने पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल के डालटनगंज स्थित पर्यावरण भवन जाकर उनसे और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और थाईलैंड प्रजाति का आम का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके नेता लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी दिवंगत माता और पिता के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते आए हैं।

Read More : गिरिडीह में देसी अंदाज में दिखीं कल्पना सोरेन, चाय-समोसे का लिया आनंद

कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से कांग्रेस की राजशाही और सामंती मानसिकता झलकती है। उनके मुताबिक, कांग्रेस के नेताओं को एक गरीब परिवार के बेटे का प्रधानमंत्री पद पर पहुंचना बर्दाश्त नहीं होता। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इन बयानों को लेकर देशवासियों में काफी आक्रोश है और कांग्रेस परिवारवाद की सोच से बाहर नहीं निकल पा रही है। उन्होंने रांची में हुई भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक और आगामी 2029 में सरकार बनाने के संकल्प पर भी चर्चा की।

पोते के जन्मदिन पर किया वादा

पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री के आगमन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया कि उनके पोते अद्विक प्रताप देव के जन्मदिन पर अन्नपूर्णा देवी ने दिल्ली में वादा किया था कि संसद सत्र के बाद वह उनके घर आकर बच्चे को आशीर्वाद देंगी। कौशल किशोर जायसवाल के अनुसार, गुरुवार को डालटनगंज स्थित पर्यावरण भवन पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ने उनके पोते को आशीर्वाद दिया। इस दौरान राजनीतिक चर्चाओं के साथ पारिवारिक और सामाजिक विषयों पर भी बातचीत हुई।

पर्यावरण धर्म के तहत भेंट किया पौधा

पर्यावरण धर्म के तहत कौशल किशोर जायसवाल, अरुण कुमार जायसवाल, अमित कुमार जायसवाल, पूनम जायसवाल, कोमल जायसवाल और शिल्पा जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री को थाईलैंड प्रजाति का आम का पौधा और शॉल भेंट किया। परिवार ने कामना की कि पूरा देश और परिवार हरा-भरा रहे। इस अवसर पर डाली पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल, छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद सदस्य अमित कुमार जायसवाल, अरुण जायसवाल तथा बहुएं कोमल जायसवाल और शिल्पा जायसवाल मौजूद रहीं। कार्यक्रम में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, छतरपुर की पूर्व विधायक पुष्पा देवी, युवा नेता आशीष भारद्वाज, आनंद कुमार और भाजपा नेता रामाशीष यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *