रांची। एस ए आर कोर्ट के आदेश पर कांके अंचल कार्यालय द्वारा कार्रवाई करते हुए कांके सुहाना सिटी कबाडी दुकान से सटे चूड़ी टोला समीप बुलडोजर करवाई की गई और सफीक अंसारी और एमडी शकील के बने मकान को बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए तोड़ दिया गया। जिसके तहत प्रथम पक्ष भगतु कच्छप, सलगी कच्छप को दखल दिहानी के तहत दखल दिलाया गया।
दखल देहानी दिलाने के क्रम में जहां भगतु कच्छप का परिवार अपनी जमीन को वापस पाकर खुश थे। वही शकील, सफीक और इनके परिजन फूट-फूट कर रो रहे थे। कहा कि जमीन माफियाओं ने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा। लाखों की रकम भी लिया और मुझे बर्बाद कर दिया। ना मैं घर का रहा, न ही घाट का।




