JPSC-JSSC मामला अंतरराज्यीय घोटाला, CBI जांच कराए सरकार : जयराम महतो

रांची : झारखंड में JPSC और JSSC से जुड़े मामलों को लेकर डुमरी विधायक डॉ. जयराम महतो ने राज्य सरकार से सीबीआइ जांच की अनुशंसा करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों की जांच की धीमी रफ्तार से सीआइडी की जांच

जयराम महतो
MLA जयराम महतो (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में JPSC और JSSC से जुड़े मामलों को लेकर डुमरी विधायक डॉ. जयराम महतो ने राज्य सरकार से सीबीआइ जांच की अनुशंसा करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों की जांच की धीमी रफ्तार से सीआइडी की जांच पर संदेह पैदा हो रहा है। विधायक ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच झारखंड और यहां के युवाओं के हित में जरूरी है। डॉ. जयराम महतो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि झारखंड में JPSC-JSSC का मामला अंतरराज्यीय घोटाला है। उन्होंने झारखंड पुलिस की जांच पर आम जनता के भरोसे में कमी आने का दावा करते हुए जल्द से जल्द सीबीआइ जांच कराने की मांग की।

Read More : झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, 15 जिलों में अलर्ट

JSSC के अध्यक्ष और सचिव पर कार्रवाई को लेकर सवाल

विधायक ने JSSC के अध्यक्ष और सचिव पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गड़बड़ियों के प्रमाण सामने आने के बावजूद कार्रवाई के नाम पर चुप्पी है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर किसे बचाया जा रहा है और मामले में कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है। जयराम महतो ने कहा कि जांच की प्रगति और उसकी धीमी रफ्तार सीआइडी की जांच पर संदेह खड़ा करती है। उन्होंने राज्य सरकार से युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लेने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की।

JPSC में नियुक्तियों को लेकर भी जताई चिंता

विधायक ने JPSC में अध्यक्ष और सदस्यों के पद कई महीनों से खाली रहने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि नए सिरे से नियुक्ति की प्रक्रिया भी लंबित है। इससे झारखंड के युवाओं को अपने भविष्य और रोजगार को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि JSSC से जुड़े मामले में भी गड़बड़ियों के प्रमाण सामने आने का दावा किया गया है। जयराम महतो ने राज्य सरकार से इस पूरे मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने और सीबीआइ जांच की अनुशंसा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लाखों झारखंडी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *