रामगढ़ में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, चालान नहीं दिखा सके चालक

रामगढ़ : जिले में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने मंगलवार को कार्रवाई की। DC ऋतुराज के निर्देश पर समाहरणालय के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 200 घनफुट (सीएफटी) बालू लदे दो ट्रैक्टर पकड़े गए। चालक बालू परिवहन से

अवैध बालू
रामगढ़ में दो बालू लदे ट्रैक्टर जब्त

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : जिले में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने मंगलवार को कार्रवाई की। DC ऋतुराज के निर्देश पर समाहरणालय के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 200 घनफुट (सीएफटी) बालू लदे दो ट्रैक्टर पकड़े गए। चालक बालू परिवहन से संबंधित वैध चालान नहीं दिखा सके, जिसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया। खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने समाहरणालय के समीप खनिज लदे वाहनों की जांच की। इसी दौरान लाल रंग के दो ट्रैक्टरों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई।

Read More : चक्रवात अर्नब को लेकर रांची नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी टीमें

दोनों ट्रैक्टरों पर लदा था करीब 200 सीएफटी बालू

जांच में एक ट्रैक्टर पर लगभग 100 सीएफटी बालू मिला। दूसरे ट्रैक्टर पर भी करीब 100 सीएफटी बालू लदा हुआ था। दोनों वाहनों के चालकों से बालू परिवहन से संबंधित वैध चालान और जरूरी दस्तावेज मांगे गए। चालक आवश्यक वैध चालान प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद खान निरीक्षक ने नियमानुसार दोनों ट्रैक्टरों को बालू समेत जब्त कर लिया और रामगढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया।

अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती के निर्देश

DC ऋतुराज ने जिले में अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। खनन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन, बालू के गैरकानूनी उठाव और बिना वैध दस्तावेज खनिजों के परिवहन के खिलाफ जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.