बिहार MLC चुनाव के नतीजों से पहले जन सुराज के मैनेजर लापता, तलाश जारी

रांची : बिहार MLC चुनाव के नतीजे आने से पहले जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता के लापता होने से हड़कंप मच गया है। 31 साल के देवपालिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि

जन सुराज
देवपालिक गुप्ता ट्रेन से लापता

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : बिहार MLC चुनाव के नतीजे आने से पहले जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता के लापता होने से हड़कंप मच गया है। 31 साल के देवपालिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को वह अपने दोस्त और सहकर्मी गौतम कुमार के साथ रांची से पटना जाने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। लेकिन इसके बाद से उनका कुछ अता-पता नहीं है। काफी खोजबीन के बाद भी उनकी कोई खबर नहीं मिल पाई है।

Read More : धनबाद जेल में DC और SSP की अगुवाई में औचक छापेमारी, जानें क्या मिला

रांची स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस में हुए थे सवार

परिजनों और दोस्तों ने देवपालिक गुप्ता को खोजने के लिए सोशल मीडिया पर अपील जारी की है। इसके मुताबिक, देवपालिक और गौतम कुमार सोमवार को रांची रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ट्रेन दोपहर करीब 2:25 बजे रांची स्टेशन से पटना के लिए रवाना हुई थी। हालांकि, सफर के दौरान देवपालिक किन परिस्थितियों में लापता हुए, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

IIMC के पूर्व छात्र हैं देवपालिक गुप्ता

देवपालिक गुप्ता दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के पूर्व छात्र हैं। वह साल 2018 बैच के छात्र रहे हैं और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे। उनके मित्र और सहकर्मी गौतम कुमार ने बताया कि दोनों रांची स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, देवपालिक मुरी जंक्शन से पहले ट्रेन से उतर गए थे। इसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

RPF और GRP की टीमें तलाश में जुटीं

रांची रेल मंडल के RPF कमांडेंट आशीष कुमार पांडे ने बताया कि मामले में मुरी GRP थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके बाद RPF और GRP की टीमें संयुक्त रूप से देवपालिक की तलाश कर रही हैं। कमांडेंट के मुताबिक, सभी संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं देवपालिक ट्रेन से उतरने के बाद जंगल की ओर तो नहीं चले गए या उनके साथ कोई दूसरी स्थिति तो नहीं हुई। RPF कमांडेंट आशीष कुमार पांडे ने बताया कि देवपालिक का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। रात करीब दो बजे मोबाइल बंद होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि सभी संभावनाओं की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल टीम बनाकर लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

ट्रेन और सीट की जानकारी

  • ट्रेन: जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366)

  • कोच: C-2

  • सीट नंबर: 50 (WS)

  • यात्रा मार्ग: रांची से पटना जंक्शन

परिजनों की अपील, जानकारी मिलने पर करें संपर्क

देवपालिक गुप्ता के परिजनों और दोस्तों ने लोगों से उन्हें तलाशने में मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी को देवपालिक के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें। संपर्क नंबर: 8431143526। परिजनों ने इस अपील को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का अनुरोध किया है, ताकि देवपालिक का जल्द पता लगाया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *