अंचल कर्मी हत्याकांड: अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च

रांची: राजधानी के अरगोड़ा अंचल में कार्यरत कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में सोमवार को कर्मचारी संघ ने कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा पार्क से फिरायालाल चौक पर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान संघ के सदस्यों ने दिवंगत कर्मचारी को श्रद्धांजलि अर्पित

कैंडल मार्च

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी के अरगोड़ा अंचल  में कार्यरत कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में  सोमवार को कर्मचारी संघ ने कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा पार्क से  फिरायालाल चौक पर कैंडल मार्च निकाला।  इस दौरान संघ के सदस्यों ने दिवंगत कर्मचारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

वहीं कैंडल मार्च के माध्यम से संघ ने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील की। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि लक्ष्मीकांत के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाए।

उन्होंने कहा कि इस घटना से राज्यभर के अंचल कर्मचारियों में भय का माहौल है।  कर्मचारी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। प्रशासन को अंचल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि वे भयमुक्त होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।  वहीं, संघ के भरत कुमार ने चेतावनी दी कि यदि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई, तो संघ हड़ताल पर जाने के लिए विवश होगा।

also read : यूपी: भाजपा ने जारी की 548 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति की सूची, पूर्व अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी भी शामिल

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *