रांची : शिव शिष्य हरिन्द्रानंद फाउंडेशन (न्यास) की बैठक रविवार को रांची के उपवन में संपन्न हुई। बैठक में शिव शिष्यता को जन-जन तक पहुंचाने और साहब हरिन्द्रानंद एवं दीदी नीलम के आदर्शों पर चलते हुए शिव के गुरु स्वरूप का संदेश पूरी सृष्टि में फैलाने पर विस्तार से चर्चा हुई। न्यास परिषद के सदस्यों ने संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने और शिव शिष्यता के विस्तार को लेकर अपने विचार रखे। बैठक में न्यास के कार्यकलापों को और व्यापक बनाने के उद्देश्य से सदस्यों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
Read More : मुड़मा जतरा-2026 में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन को न्योता
परमेश्वर राय उपाध्यक्ष, कन्हैया सिंह बने संयुक्त सचिव
न्यास परिषद ने बिहार के सहरसा निवासी परमेश्वर राय को उपाध्यक्ष और किशनगंज निवासी कन्हैया सिंह को संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा। संगठन के कार्यों को विस्तार देने के लिए परिषद के सदस्यों के बीच नए सिरे से जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। इस अवसर पर अर्चित आनंद, बरखा आनंद सहित न्यास के सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैठक में शिव शिष्यता के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और साहब हरिन्द्रानंद एवं दीदी नीलम के आदर्शों के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया गया।




