खरगे के कार्यक्रम में हंगामा, युवक बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान

पटना: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार केशरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने श्रीकृष्ण सिंह को बिहार में लोकतंत्र की नींव मजबूत करने वाला अग्रणी नेता बताया। खड़गे ने कहा कि श्री बाबू ने जमींदारी प्रथा

मल्लिकार्जुन खरगे

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार केशरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने श्रीकृष्ण सिंह को बिहार में लोकतंत्र की नींव मजबूत करने वाला अग्रणी नेता बताया। खड़गे ने कहा कि श्री बाबू ने जमींदारी प्रथा समाप्त कर और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम करके सामाजिक न्याय के नए अध्याय की शुरुआत की।  खरगे के संबोधन के दौरन हंगामा हो गया। कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस पर खरगे ने जवाब दिया कि मोदी का बाप भी जाएगा।

खरगे ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जन्मभूमि के रूप में पहचाना जाता है। इस पवित्र धरती पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए उन्होंने आयोजन समिति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूरा देश श्री बाबू को याद करता है।

बिहार में कांग्रेस सरकारों के इतिहास का उल्लेख करते हुए खरगे ने कहा कि 1937 में श्रीकृष्ण सिंह के नेतृत्व में पहली कांग्रेस सरकार बनी थी। इसके बाद 1947 में दूसरी सरकार स्थापित हुई। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश शासन के दौरान मुख्यमंत्री को ‘प्रीमियर’ कहा जाता था। भारतीय संविधान के तहत 1952 में हुए पहले विधानसभा चुनाव के बाद श्री बाबू 3 जनवरी 1961 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

कुछ लोगों ने युवक के साथ हाथापाई भी की
बताया जा रहा है कि युवक छपरा का रहने वाला है। वह खड़गे को यह समझाने की कोशिश कर रहा था कि इस तरह की राजनीतिक लड़ाई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से नहीं हटाया जा सकेगा। इसी दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत को लेकर कार्यक्रम में हंगामे की स्थिति बन गई।
वायरल घटनाक्रम के मुताबिक, युवक को पकड़ने के बाद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की. यह सब खरगे के मंच पर मौजूद रहने के दौरान हुआ। हालांकि, युवक की पहचान और उसके साथ मारपीट की पूरी परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि युवक कार्यक्रम में किसके साथ आया था और उसने किस वजह से विरोध किया।
खरगे ने बीजेपी, RSS और चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना
मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में बीजेपी और केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में बीजेपी की सरकार चली जाएगी। आरएसएस पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि जब तक देश में आरएसएस की विचारधारा खत्म नहीं होगी, तब तक हिंसा खत्म नहीं होगी। उन्होंने आरएसएस पर नफरत की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। खरगे ने देश में छुआछूत का मुद्दा भी उठाया और सवाल किया कि लोग आज भी आरएसएस में क्यों जा रहे हैं।
वोटर लिस्ट और चुनाव आयोग को लेकर भी गंभीर आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम कटवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जहां काम नहीं चलता, वहां विधायकों की खरीद की जाती है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सरकार और निर्वाचन आयोग के बीच साठगांठ का आरोप भी लगाया। खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने उन्हें ‘गद्दार’ तक कहा और आरोप लगाया कि उन्हें बचाने के लिए कानून लाया गया. हालांकि, ये सभी आरोप खरगे के राजनीतिक संबोधन का हिस्सा हैं और संबंधित पक्षों का जवाब इस पर सामने आना बाकी है।
बिहार सरकार पर भी बरसे खरगे
खरगे ने बिहार की सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज है और बिहार का शासन खराब है। श्रीकृष्ण सिंह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने ही समाज के लोगों के जमींदार होने के बावजूद जमींदारी प्रथा खत्म की और लंबे समय तक बिहार की सेवा की। खरगे ने अपने संबोधन में परिसीमन और आरक्षण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि अगर आरक्षण को लेकर कोई फैसला करना है तो इसे संसद में किया जाना चाहिए।

also read : छत्तीसगढ़ से 50 जंगली हाथियों का झुंड झारखंड पहुंचा: गढ़वा में शाम होते ही घरों में कैद हो रहे लोग

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.