पलामू में मोबाइल टावर पर चढ़ी छात्रा, प्रेमी को बुलाने की रखी शर्त

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में आज यानी शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इंटर में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा मोबाइल टावर पर चढ़ गई। छात्रा की जिद थी कि उसके प्रेमी को मौके पर बुलाया जाए

मोबाइल टावर
टावर पर चढ़ी नाबालिग

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में आज यानी शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इंटर में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा मोबाइल टावर पर चढ़ गई। छात्रा की जिद थी कि उसके प्रेमी को मौके पर बुलाया जाए और उसी से उसकी शादी कराई जाए। उसने साफ कह दिया कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई, तो वह टावर से कूदकर अपनी जान दे देगी। जैसे ही इसकी खबर आसपास के इलाके में फैली, मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। टावर पर चढ़ी छात्रा को देखकर ग्रामीण भी घबरा गए। लोग लगातार उसे समझाने-बुझाने में जुटे रहे और सुरक्षित नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे।

Read More : झारखंड में BJP की सरकार बनाने के लिए मिशन मोड में जुटें कार्यकर्ता : नितिन नबीन

स्पॉट पर पहुंचकर पुलिस ने संभाला मोर्चा

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत मनातू थाने को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विक्की कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए पहले हालात को समझा। इसके बाद छात्रा के प्रेमी को तलाश कर मौके पर बुलवाया गया। प्रेमी के टावर के पास पहुंचते ही छात्रा शांत हुई। इसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आई। छात्रा के नीचे उतरने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.