बिरसा मुंडा जिला पुस्तकालय की व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर, डीसी ने किया निरीक्षण

खूंटी : खूंटी के डीसी मोहम्मद जावेद हुसैन ने शनिवार को बिरसा मुंडा जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए मिल रही सुविधाओं और पुस्तकालय की व्यवस्था का जायजा लिया। डीसी ने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली, बैठने की व्यवस्था

पुस्तकालय
जिला पुस्तकालय का डीसी ने किया निरीक्षण

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : खूंटी के डीसी मोहम्मद जावेद हुसैन ने शनिवार को बिरसा मुंडा जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए मिल रही सुविधाओं और पुस्तकालय की व्यवस्था का जायजा लिया। डीसी ने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली, बैठने की व्यवस्था और पढ़ाई के अनुकूल माहौल की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी सुधार जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Read More : IND vs NZ T20 : तिलक-रेड्डी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, भारत ने आखिरी ओवरों में पलटी बाजी

विद्यार्थियों को बेहतर माहौल देने पर जोर

निरीक्षण के दौरान डीसी ने पुस्तकालय में काम करने वाले कर्मचारियों और पुस्तकालयाध्यक्ष से संचालन से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलना चाहिए। इसके लिए पुस्तकालय में जरूरी सुविधाएं दुरुस्त रखने और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

पुस्तकालय भवन की मरम्मत और बिजली व्यवस्था सुधारने का निर्देश

डीसी ने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को जरूरत के मुताबिक पुस्तकालय भवन के जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारियों को बिजली से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

पुस्तकालय की राशि और कैंटीन के संचालन पर भी ध्यान

डीसी ने पुस्तकालय के संचालन के लिए मिली राशि का योजनाबद्ध और सही तरीके से इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। इसके अलावा परिसर में मौजूद कैंटीन का संचालन भी बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण का उद्देश्य पुस्तकालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का माहौल बेहतर बनाना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.