पलामू में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार युवक की मौत

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के उड़हुलिया गांव के पास मेदिनीनगर-पांकी मुख्य सड़क पर हुई।

युवक
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के उड़हुलिया गांव के पास मेदिनीनगर-पांकी मुख्य सड़क पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक के बाद एक कई मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायल युवक को निजी गाड़ी से मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Read More : गिरिडीह के सुनील कुमार को मिली ONGC की कमान, 7 दिसंबर से संभालेंगे पद

हादसे में 26 वर्षीय रतन कुमार साव की मौत

मृतक की शिनाख्त रतन कुमार साव (26) के तौर पर की गई है। वह पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुने गांव के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम नवलकिशोर साव है। हादसे में घायल दूसरा युवक लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव का रहने वाला है। उसे हल्की चोटें आई हैं।

बेंगलुरु से दशहरा पर घर लौटा था युवक

जानकारी के अनुसार, रतन कुमार साव बेंगलुरु में मजदूरी करते थे। वह दशहरा के मौके पर अपने घर लौटे थे। शुक्रवार देर रात वह घर से लेस्लीगंज की ओर घूमने जा रहे थे। इसी दौरान उड़हुलिया गांव के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक समेत कई अन्य मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल रतन कुमार साव को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह रतन के रिश्तेदार राजा गुप्ता ने घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद मौके से निकल गए ट्रैक्टर और उसके चालक के संबंध में आगे की जानकारी सामने नहीं आई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.