जमशेदपुर : झारखंड के रेल यात्रियों को नवंबर-दिसंबर में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रेलवे का काम होने वाला है। इसके चलते 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने इसे लेकर नोटिस भी जारी कर दिया है। इसका असर टाटानगर समेत कई रूटों पर देखने को मिलेगा। कई एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी, तो कुछ ट्रेनों का रास्ता बदल दिया जाएगा। वहीं, कुछ ट्रेनें अपने आखिरी स्टेशन तक जाने के बजाय बीच रास्ते से ही लौट जाएंगी। एक ट्रेन तो अपने तय समय से दो घंटे देर से खुलेगी। ऐसे में इन दिनों ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को निकलने से पहले अपनी ट्रेन का हाल जरूर पता कर लेना चाहिए।
रद्द रहने वाली ट्रेनों की पूरी सूची
रेलवे की अधिसूचना के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगी।
टाटानगर, बिलासपुर और इतवारी रूट
- 18109/18110 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस: 29 नवंबर तथा 1 से 16 दिसंबर 2026 तक रद्द रहेगी।
- 18113 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस: 4, 5 तथा 7 से 15 दिसंबर 2026 तक रद्द रहेगी।
- 18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस: 5, 6 तथा 8 से 16 दिसंबर 2026 तक रद्द रहेगी।
हावड़ा, पुणे और सांतरागाछी रूट
- 12222 हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस: 26 नवंबर, 3 दिसंबर और 12 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 12221 पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 28 नवंबर, 5 दिसंबर और 14 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 20822 सांतरागाछी–पुणे एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 20821 पुणे–सांतरागाछी एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 12262 हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस: 7, 14, 15 और 16 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 12261 पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 8, 15, 16 और 17 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 12834 हावड़ा–अहमदाबाद एक्सप्रेस: 14 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 12833 अहमदाबाद–हावड़ा एक्सप्रेस: 17 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 12767 नांदेड़–सांतरागाछी एक्सप्रेस: 14 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 12768 सांतरागाछी–नांदेड़ एक्सप्रेस: 16 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
दरभंगा, चर्लपल्ली और रक्सौल रूट
- 17007 चर्लपल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस: 28 नवंबर तथा 5, 8 और 12 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 17008 दरभंगा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस: 1, 8, 11 और 15 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 17433 तिरुपति–रक्सौल एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 17434 रक्सौल–तिरुपति एक्सप्रेस: 10 और 17 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस: 10 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस: 13 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
मुंबई, मालदा टाउन और कामाख्या रूट
- 13425 मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 13426 सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 22512 कामाख्या–एलटीटी एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 22511 एलटीटी–कामाख्या एक्सप्रेस: 8 और 15 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 22358 गया–एलटीटी एक्सप्रेस: 9 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 22357 एलटीटी–गया एक्सप्रेस: 11 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 12151 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस: 9 और 10 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 12152 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस: 11 और 12 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 12812 हटिया–एलटीटी एक्सप्रेस: 11 और 12 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 12811 एलटीटी–हटिया एक्सप्रेस: 13 और 14 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 12101 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस: 14 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 12102 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस: 16 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
हटिया, दुर्ग और बिलासपुर रूट
- 22846 हटिया–पुणे एक्सप्रेस: 7 और 11 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 22845 पुणे–हटिया एक्सप्रेस: 9 और 13 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 18641 हटिया–दुर्ग एक्सप्रेस: 8 और 10 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 18642 दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस: 9 और 11 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 22843 बिलासपुर–बक्सर एक्सप्रेस: 11 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 22844 बक्सर–बिलासपुर एक्सप्रेस: 12 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
भुज, ओखा, पोरबंदर और अन्य रूट
- 22830 शालीमार–भुज एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 22829 भुज–शालीमार एक्सप्रेस: 8 और 15 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 22905 ओखा–शालीमार एक्सप्रेस: 13 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 22906 शालीमार–ओखा एक्सप्रेस: 15 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 12949 पोरबंदर–सांतरागाछी एक्सप्रेस: 11 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 12950 सांतरागाछी–पोरबंदर एक्सप्रेस: 13 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 17321 वास्को द गामा–जसीडीह एक्सप्रेस: 11 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 17322 जसीडीह–वास्को द गामा एक्सप्रेस: 14 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 20971 उदयपुर–शालीमार एक्सप्रेस: 12 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 20972 शालीमार–उदयपुर एक्सप्रेस: 13 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
हमसफर एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनें
- 22169 रानी कमलापति–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस: 9 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 22170 सांतरागाछी–रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस: 10 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 20828 सांतरागाछी–जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस: 9 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- 20827 जबलपुर–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस: 10 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
- 18478 योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस: 28 नवंबर, 5 दिसंबर तथा 7 से 14 दिसंबर 2026 तक परिवर्तित मार्ग ईब–झारसुगुड़ा रोड–संबलपुर सिटी–अंगुल–कटक से होकर पुरी जाएगी।
- 18477 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 6 से 15 दिसंबर 2026 तक परिवर्तित मार्ग कटक–अंगुल–संबलपुर सिटी–झारसुगुड़ा रोड–ईब से होकर योगनगरी ऋषिकेश जाएगी।
साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित
साउथ बिहार एक्सप्रेस की यात्रा कुछ तारीखों पर राउरकेला स्टेशन तक ही सीमित रहेगी।
- 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 28 नवंबर तथा 4 से 15 दिसंबर 2026 तक राउरकेला स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। राउरकेला से दुर्ग के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
- 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 29 नवंबर तथा 5 से 16 दिसंबर 2026 तक राउरकेला स्टेशन से रवाना होगी। दुर्ग से राउरकेला के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
आजाद हिंद एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चलेगी
रेलवे की अधिसूचना के अनुसार, 14 दिसंबर 2026 को पुणे से रवाना होने वाली 12129 पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से रवाना होगी।
यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा पर निकलने से पहले अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा केंद्र से ट्रेनों के परिचालन की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर लें। इससे रद्द ट्रेनों, बदले हुए मार्ग और अन्य परिचालन संबंधी बदलावों की जानकारी मिल सकेगी।




