गुरमत सिखिया कैंप के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

रांची: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रांची की ओर से चल रहे गुरमत सिखिया कैंप का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में गुरुवार को हुआ। सिखिया कैंप का आयोजन 18 अक्टूबर से आयोजित कैंप में बच्चों को सिख इतिहास एवं सिखी के नैतिक सिद्धांतों के बारे में

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रांची की ओर से चल रहे गुरमत सिखिया कैंप का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में गुरुवार को हुआ। सिखिया कैंप का आयोजन 18 अक्टूबर  से आयोजित कैंप में बच्चों को सिख इतिहास एवं सिखी के नैतिक सिद्धांतों के बारे में बताया गया। बच्चों ने कीर्तन गायन, अरदास एवं कविता-भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया।ज्ञानी गुरविंदर सिंह, प्रचारक शिरोमणि कमेटी, ज्ञानी आकाशदीप सिंह एवं प्रो. हरमिंदर वीर सिंह ने गुरमत कैंप में विभिन्न वर्गों के बच्चों को प्रशिक्षण दिया।

भाषण प्रतियोगिता में विजेता बच्चों के नाम

ग्रुप A (8 वर्ष तक):
प्रथम — हरनीर कौर
द्वितीय — अंशदीप सिंह
तृतीय — [नाम स्पष्ट नहीं]
ग्रुप B (8 वर्ष से ऊपर):
प्रथम — तेजबीर सिंह
द्वितीय — दिललीन कौर
तृतीय — परमीत सिंह
दस्तार सजाओ प्रतियोगिता (12 वर्ष तक, ग्रुप C):
प्रथम — जसकरण सिंह
द्वितीय — जीवन ज्योत सिंह
तृतीय — मनप्रीत सिंह इसके अलावा चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।गुरमत कैंप का सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाली शुभकरण कौर को सम्मानित किया गया।
गुरुद्वारा के महासचिव ज्ञानी गगनदीप सिंह सेठी ने गुरुनानक स्कूल, गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, गुरुनानक अस्पताल, स्त्री सत्संग सभा एवं स्त्री सत्संग स्टेशन रोड के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इनका रहा योगदान

त्रिलोचन सिंह ध्यान सिंह, गुरदीप सिंह टिवाना, सुरजीत सिंह सलूजा, रणप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह जसप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, कुलदीप सिंह दीपक, हरजीत सिंह, परमजीत सिंह चाना, पार्षद परमजीत सिंह, रणजीत सिंह हैप्पी, तविंदर सिंह, सतपाल सिंह, राजपाल, हरमीत सिंह खुराना, सुरेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह जग्गी एवं अन्य ने कैंप की सफलता में अपना योगदान दिया।

कैंप में स्वयंसेवकों का भी अहम योगदान रहा

कैंप की सफलता प्रदान करने में हरजीत सिंह सिरकी, हरमीत सिंह बिंदु, जसवीर सिंह खालसा, गुरप्रीत सिंह का बहुमूल्य योगदान रहा।कैंप में स्वयंसेवकों का भी अहम योगदान रहा। उन्हें भी गुरुद्वारा की ओर से सम्मानित किया गया।गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी विक्रम सिंह, ज्ञानी गुरविंदर सिंह प्रो., हरमिंदर वीर सिंह एवं ज्ञानी आकाशदीप सिंह को गुरुद्वारा की ओर से सम्मान प्रदान किया गया।

also read : गोविंदपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल, आरोपी युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *