ICAI CA इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 जारी, रांची में रुद्र राज डौन टॉपर

रांची : चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा सितंबर 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से आयोजित इस परीक्षा में देश-विदेश के 583 केंद्रों पर कुल 1,60,887 परीक्षार्थी शामिल हुए। रांची परीक्षा केंद्र के

CA

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा सितंबर 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से आयोजित इस परीक्षा में देश-विदेश के 583 केंद्रों पर कुल 1,60,887 परीक्षार्थी शामिल हुए। रांची परीक्षा केंद्र के नतीजे भी जारी हो गए हैं। यहां दोनों ग्रुप में शामिल रुद्र राज डौन ने 600 में से 423 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया।

Read More : पलामू किला मार्ग पर जंगली हाथियों की चहलकदमी, वन विभाग अलर्ट

CA इंटरमीडिएट परीक्षा का राष्ट्रीय परिणाम

ICAI के मुताबिक, सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम ग्रुप का पास प्रतिशत 23.14 रहा। वहीं, द्वितीय ग्रुप में 18.92 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए। दोनों ग्रुप की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में से 13.21 प्रतिशत ने सफलता हासिल की। अखिल भारतीय स्तर पर मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की साक्षी चांडक ने 600 में से 502 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। चेन्नई की श्रुति वी 492 अंकों के साथ दूसरे और सूरत के प्रेम अग्रवाल 490 अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे।

रांची में दोनों ग्रुप के 14 परीक्षार्थी सफल

रांची परीक्षा केंद्र के परिणाम में दोनों ग्रुप की परीक्षा देने वाले कुल 122 परीक्षार्थियों में से 14 सफल हुए। इसके अलावा प्रथम ग्रुप में 18 और द्वितीय ग्रुप में तीन परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। केवल प्रथम ग्रुप की परीक्षा में शामिल 320 परीक्षार्थियों में से 73 पास हुए। वहीं, केवल द्वितीय ग्रुप की परीक्षा देने वाले 133 परीक्षार्थियों में से 34 सफल घोषित किए गए।

रांची के टॉप-5 परीक्षार्थी

रांची परीक्षा केंद्र में रुद्र राज डौन ने 423 अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया। तंजी़ल कौसर 364 अंकों के साथ दूसरे और सिद्धार्थ जैन 352 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। रांची केंद्र के टॉप-5 परीक्षार्थियों की सूची :

स्थानपरीक्षार्थी का नामप्राप्तांक (600 में से)
प्रथमरुद्र राज डौन423
द्वितीयतंजी़ल कौसर364
तृतीयसिद्धार्थ जैन352
चतुर्थदक्ष खोवाल346
पांचवांआर्यन कुमार मिश्रा344

ICAI पदाधिकारियों ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

परिणाम घोषित होने के बाद ICAI रांची शाखा के पदाधिकारियों ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इनमें शाखा अध्यक्ष सीए अनीश जैन, उपाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल, सचिव सीए दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष और स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए हरेन्दर भारती शामिल रहे। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य सीए अभिषेक केडिया, सीए भुवनेश कुमार ठाकुर और सीए निशांत मोदी ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

ICAI के प्रेसिडेंट सीए प्रसन्न कुमार डी. ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने उन्हें अपने सपनों के करीब पहुंचाया है। उन्होंने विद्यार्थियों से आगे भी समर्पण, लगन और उत्कृष्टता की भावना बनाए रखने की अपील की। साथ ही अपने ज्ञान और कौशल का इस्तेमाल समाज, पेशे और राष्ट्र की प्रगति में सार्थक योगदान देने के लिए करने को कहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *