सीसीएल कर्मी की हत्या को लूटपाट का रंग देने की साजिश नाकामः पति की नौकरी और प्रेमी से शादी की चाहत बनी वारदात की वजह

हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र में सीसीएल कर्मी मंगलेश पाल उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. मृतक की पत्नी सोनाली कुमारी ने अपने प्रेमी और एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. मामले

हत्या को लूटपाट का रंग देने की साजिश नाकामः

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र में सीसीएल कर्मी मंगलेश पाल उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. मृतक की पत्नी सोनाली कुमारी ने अपने प्रेमी और एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. मामले में पुलिस ने पत्नी सोनाली कुमारी और उसके कथित प्रेमी कौशिक कुमार नोनिया को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार दाउली और चाकू बरामद किए हैं. इसके अलावा खून से सना पोछा, चप्पल तथा मृतक और उसकी पत्नी का जला हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया है. मृतक की बहन के बयान पर गिद्दी थाना (कांड संख्या 35/26) में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

घर में घुसकर धारदार हथियार से की हत्या

पुलिस के अऩुसार 18 अक्टूबर की सुबह करीब 5:30 बजे गिद्दी थाना प्रभारी को सूचना मिली कि सीसीएल कर्मी मंगलेश पाल उर्फ हैप्पी के घर में अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट के दौरान उनकी पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह बांधकर धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग एसपी के निर्देश पर बड़कागांव एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. टीम ने एफएसएल, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाए.

पति की नौकरी और प्रेमी से शादी की थी योजना

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान मृतक की पत्नी सोनाली कुमारी से पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने अपने प्रेमी कौशिक कुमार नोनिया और एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की. सोनाली अपने पति की जगह सीसीएल में नौकरी मिलने और अपने प्रेमी से शादी करने के उद्देश्य से पति को रास्ते से हटाना चाहती थी. इसी योजना के तहत कथित तौर पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. घटना के बाद आरोपियों ने मामले को लूटपाट का रूप देने और साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया. आरोपी द्वारा मृतक की पत्नी सोनाली कुमारी के हाथ पैर एवं मुँह को बाँधा गया. आरोपी सोनाली कुमारी के द्वारा मनगढ़ंत कहानी बताते हुए पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया.

also read :गिरिडीह में दर्दनाक हादसा गैस सिलेंडर फटने से चाची-भतीजी की मौत, गांव में पसरा मातम

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.