चिराग ने MLC चुनाव में सभी 8 सीटों पर NDA की जीत का किया दावा

पटना। पटना स्नातक सीट पर जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार और पार्टी विधायक अनंत सिंह के बीच मचे सियासी घमासान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की प्रतिक्रिया सामने आई है। आज रविवार को पटना पहुंचे चिरगा पसावना से जब इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो,

चिराग

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना। पटना स्नातक सीट पर जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार और पार्टी विधायक अनंत सिंह के बीच मचे सियासी घमासान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की प्रतिक्रिया सामने आई है। आज रविवार को पटना पहुंचे चिरगा पसावना से जब इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो, उन्होंने कहा कि, वह किसी व्यक्ति विशेष पर कुछ नहीं कहेंगे। चिराग ने कहा कि NDA के सभी उम्मीदवारों को जिताने के लिए गठबंधन के सभी दलों के नेता मेहनत कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह दावा किया कि सभी 8 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों की जीत होगी।

also read : बांग्ला कीर्तन गायक ब्रज किशोर सिंह समेत दो की सड़क दुर्घटना में मौत

इस दौरान चिराग पासवान ने कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर कहा कि, यह एक दुखद घटना है। मुख्यमंत्री (पश्चिम बंगाल) व्यक्तिगत तौर पर इस घटना की पूरी समीक्षा कर रहे हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं, जिस प्रकार से गृह मंत्री ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द किए। ये सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

वहीं, चोरबागान भगदड़ की घटना के बाद भी गोवा में राहुल गांधी द्वारा सभा करने से जुड़े सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि, इससे विपक्ष की संवेदनशीलता का पता चलता है। उनके अनुसार, कई परिवार आज पीड़ा से गुजर रहे हैं ऐसे में अगर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष को अपनी राजनीति साधना ज्यादा महत्वपूर्ण लगता है, तो ये उनकी सोच हो सकती है।

also read : चंदा मांगने को लेकर मारपीट, दो युवक घायल, कराये गये अस्पताल में भर्ती

बिहार सरकार में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के इस बयान ‘हत्याएं होती रहती हैं’ पर चिराग पासवान ने कहा कि, किसी भी आपराधिक घटना के लिए मंत्री, सांसद और विधायकों की जिम्मेदारी अधिक होती है। ऐसे बयान का हम समर्थन नहीं करते। चिराग ने कहा कि, एक भी ऐसी घटना होना सरकार और समाज के लिए शर्म की बात है। किसी भी तरह की आपराधिक घटना नहीं होनी चाहिए।

वहीं, राघोपुर नाव हादसे पर चिराग पासवान क्षेत्र के विधायक और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, जिस राघोपुर की जनता ने उन्हें विधायक और उपमुख्यमंत्री बनाया, वहां हादसे के बाद उन्हें सुबह-सुबह पहुंचने तक की फुर्सत नहीं थी।

विदेशी नागरिकों (इमरान खान) द्वारा भारत की जमीन पर प्रोटेस्ट करने के सवाल पर चिराग ने कहा कि, बिल्कुल, सरकार ने सही किया है। कोई भी विदेशी व्यक्ति हमारी जमीन पर आकर प्रोटेस्ट करेगा, यह स्वीकार नहीं होगा। भारत सरकार को अस्थिर करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

also read : अमित शाह शुभेंदु अधिकारी के साथ अपोलो अस्पताल पहुंचे, घायलों से मिले, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *