ग्वालियर में शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 13 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को धान से भरे एक ट्रक ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है। ग्वालियर के SSP धर्मवीर सिंह ने जानकारी दी है इस घटना में 13 लोगों की

शीतला माता मंदिर

अपनी भाषा में पढ़ें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को धान से भरे एक ट्रक ने कुचल दिया।  इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है।

ग्वालियर के SSP धर्मवीर सिंह ने जानकारी दी है इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गयी।  कई घायल हैं। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन राहत, बचाव व इलाज में लगी हुई है।

SSP धर्मवीर सिंह के अनुसार छिनोर की ओर से मंदिर आने वाली सड़क पर ढलान है। यहां भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन रात लगभग 1:30 बजे धान से भरा एक ट्रक वहां आ गया।

सड़क पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की। लेकिन ट्रक चालक ने स्पीड बढ़ा दी, बैरिकेड तोड़ते हुए बेकाबू ट्रक तेजी से ढलान से नीचे आ गया।  इस क्रम में वह मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया। इस कारण सड़क पर मौजूद श्रद्धालु ट्रक की चपेट में आ गये इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गयी।

also read : मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने नेमरा पहुंचे हजारों लोग, हेमंत सोरेन ने जताया आभार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *