रांची के इंद्रपुरी में अष्टमी पर देवी मंडप का भव्य श्रृंगार

रांची : इंद्रपुरी श्री महावीर मंडल की ओर से अष्टमी के मौके पर देवी मंडप में मां का भव्य श्रृंगार किया गया और पूरे मंडप को खूब सजाया गया। नवरात्र के दौरान यहां सुबह-शाम पूजा-पाठ के लिए भक्तों की भीड़ जुट रही है। श्रद्धालु मां

इंद्रपुरी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : इंद्रपुरी श्री महावीर मंडल की ओर से अष्टमी के मौके पर देवी मंडप में मां का भव्य श्रृंगार किया गया और पूरे मंडप को खूब सजाया गया। नवरात्र के दौरान यहां सुबह-शाम पूजा-पाठ के लिए भक्तों की भीड़ जुट रही है। श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचकर माथा टेक रहे हैं और अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इंद्रपुरी का देवी मंडप इलाके के लोगों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। नवरात्र में यहां दूर-दराज से भी भक्त पहुंचते हैं। कोई सुख-शांति की कामना करता है, तो कोई अपनी मुराद लेकर मां के दरबार में हाजिरी लगाता है। पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Read More : दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: सांसद संजय सेठ

रामनवमी की झांकियों और जुलूस से अलग पहचान

इंद्रपुरी श्री महावीर मंडल की रामनवमी के अवसर पर भी खास पहचान है। चैत्र नवमी पर देवी मंडप से रामनवमी की झांकियां और जुलूस निकाले जाते हैं। इसी वजह से इंद्रपुरी श्री महावीर मंडल अखाड़े ने रांची में अपनी अलग पहचान बनाई है।

मंडल के सदस्य सक्रिय रूप से देते हैं सेवा

अखाड़े के संरक्षक रमेश सिंह और अध्यक्ष गजन तिवारी के साथ विपुल मिश्रा, अनिकेत मंगलम, बबलू सोनी, सोनू दुबे, विश्वजीत सिंह, सनी शर्मा, धीरज यादव, गोलू, आकाश कुमार, मनीष पाठक, अमन सिंह, पंकज सिंह, आकाश वर्मा, अमन कुमार, अभिषेक शर्मा, प्रभु यादव, हिमांशु कौशिक, बाबा सिंह, करण सिंह, कृष्णा, नीरज यादव, गौरव, मंजीत, मारुति और दिव्यांशु सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से सेवा देते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *