चांडिल में 85 लाख की डकैती पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताई चिंता

पुलिस महानिदेशक से अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी एवं राज्य में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग रांची: चांडिल निवासी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य सुरेश कुमार चौधरी के आवास पर हुई भीषण डकैती की घटना पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने गहरी चिंता एवं

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन

अपनी भाषा में पढ़ें

पुलिस महानिदेशक से अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी एवं राज्य में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग

रांची: चांडिल निवासी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य सुरेश कुमार चौधरी के आवास पर हुई भीषण डकैती की घटना पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने गहरी चिंता एवं आक्रोश व्यक्त किया है। सम्मेलन ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक से घटना में शामिल सभी अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी तथा लूटे गए लगभग 85 लाख रुपये मूल्य के गहनों एवं नकद राशि की बरामदगी की मांग की है।

also read ;रांची के दुर्गापूजा पंडालों के घर बैठे करें दर्शन, DD झारखंड पर LIVE प्रसारण

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर इस दुस्साहसिक घटना की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने तथा अपराधियों के पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि रात्रि के समय घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाना और लूटपाट कर फरार हो जाना अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है। इस घटना से न केवल पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
सम्मेलन ने मांग की है कि अपराधियों की गिरफ्तारी एवं लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की जाए। साथ ही, चांडिल सहित राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।
सम्मेलन ने कहा कि नागरिकों के जीवन एवं संपत्ति की रक्षा करना पुलिस प्रशासन का सर्वोपरि दायित्व है। ऐसी गंभीर घटनाओं पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई आवश्यक है,ताकि अपराधियों में कानून का भय और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम हो सके। सम्मेलन ने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करेगा तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगा।

also read :अभिजीत दीपके को जमानत, शांति बनाए रखने के बॉन्ड पर करना होगा हस्ताक्षर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *