धनबाद में मोबाइल टावर में आग से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

धनबाद : धनबाद जिले के पांडरपाला इलाके में आज यानी शनिवार सुबह एक मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। पहले टावर से धुआं निकलने लगा और फिर देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते

मोबाइल टावर
मोबाइल टावर में लगी आग

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : धनबाद जिले के पांडरपाला इलाके में आज यानी शनिवार सुबह एक मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। पहले टावर से धुआं निकलने लगा और फिर देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। टावर में आग देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। टावर के आसपास रिहायशी मकान होने से लोगों को डर सताने लगा कि कहीं आग आसपास की इमारतों तक न पहुंच जाए। ऐसे में स्थानीय लोग फौरन आग बुझाने में जुट गए और अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।

Read More : अजय देवगन के जुहू बंगले पर BMC का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर कार्रवाई

रेत और पानी की मदद से बुझाई आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैलने लगी थी। ऐसे में स्थानीय लोगों ने रेत, पानी और मौके पर उपलब्ध अन्य चीजों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझने से लपटें आसपास के घरों तक नहीं पहुंचीं। इससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों की जांच

मोबाइल टावर में आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग से टावर के उपकरणों को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन भी अभी नहीं किया गया है। घटना की जानकारी संबंधित कंपनी के अधिकारियों को दे दी गई है। कंपनी की टीम आग लगने के कारणों और उपकरणों को हुए नुकसान की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही नुकसान और आग लगने की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *