दुर्गा पूजा पर झारखंड में चार दिन बंद रहेंगी कोरियर सेवाएं

रांची: दुर्गा पूजा के मौके पर झारखंड में कोरियर सेवाएं चार दिनों तक प्रभावित रहेंगी। झारखंड कोरियर एसोसिएशन ने 17 अक्टूबर, शनिवार की दूसरी बेला से 20 अक्टूबर, मंगलवार तक कोरियर कंपनियों को बंद रखने का फैसला लिया है। इस संबंध में एसोसिएशन के पदाधिकारियों

कोरियर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: दुर्गा पूजा के मौके पर झारखंड में कोरियर सेवाएं चार दिनों तक प्रभावित रहेंगी। झारखंड कोरियर एसोसिएशन ने 17 अक्टूबर, शनिवार की दूसरी बेला से 20 अक्टूबर, मंगलवार तक कोरियर कंपनियों को बंद रखने का फैसला लिया है।

इस संबंध में एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दुर्गा पूजा के अवसर पर अवकाश को लेकर चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया गया।

17 अक्टूबर की दूसरी बेला से बंद होंगी कंपनियां

एसोसिएशन के सचिव प्रदीप राजगढ़िया ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर 17 अक्टूबर, शनिवार की दूसरी बेला से कोरियर कंपनियां बंद हो जाएंगी। इसके बाद 18, 19 और 20 अक्टूबर तक सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इस फैसले के कारण लगातार चार दिनों तक कोरियर सेवाएं प्रभावित होंगी। ऐसे में लोगों को जरूरी पार्सल और सामान भेजने या प्राप्त करने के लिए छुट्टियों को ध्यान में रखकर योजना बनानी होगी।

एसोसिएशन ने दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

बैठक में अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने झारखंड और रांची के लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रेम मित्तल, प्रदीप राजगढ़िया, सुरेश शर्मा, दीपक कुमार पंकज, गंगेश ठाकुर, त्रिपुरारी मिश्रा, राजीव सिंह और अमरेंद्र सिंह पप्पू मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *