राम मंदिर दान काउंटिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव, डबल चेकिंग और नए ड्रेस कोड की व्यवस्था

अयोध्या : राम मंदिर में दान की गिनती (काउंटिंग) व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। अब काउंटिंग हॉल में कर्मचारियों को दोहरी सुरक्षा जांच (डबल चेकिंग) के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों के

राम मंदिर

अयोध्या : राम मंदिर में दान की गिनती (काउंटिंग) व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। अब काउंटिंग हॉल में कर्मचारियों को दोहरी सुरक्षा जांच (डबल चेकिंग) के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड भी लागू किया गया है।

Read More : नाहन से अमरनाथ यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, एसपी सिरमौर ने दी शुभकामनाएं

सूत्रों के अनुसार, काउंटिंग कार्य से जुड़े सभी कर्मचारियों को बिना जेब (पॉकेट) वाली डार्क ब्लू रंग की ड्रेस पहनना अनिवार्य होगा। काउंटिंग हॉल में प्रवेश से पहले प्रत्येक कर्मचारी को दो चरणों की सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।

काउंटिंग हॉल में सख्त नियम लागू

नई व्यवस्था के तहत दान की गिनती अब कुर्सी-मेज पर नहीं, बल्कि जमीन पर बैठकर कराई जाएगी। मोबाइल फोन, कैमरा, बैग और अन्य निजी सामान काउंटिंग हॉल के अंदर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को काउंटिंग हॉल में प्रवेश से पहले जूते-चप्पल भी बाहर उतारने होंगे। इन बदलावों का उद्देश्य दान की गिनती की प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाना बताया जा रहा है।

Read More : गोपाल प्रसाद सोनी को संगठन में नई जिम्मेदारी, तीन राज्यों के क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त

चढ़ावा विवाद में नए दावे

इस बीच, राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। मामले में आरोपी अनुकल्प मिश्रा को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अनुकल्प मिश्रा के नाम पर मंदिर में ‘व्यवस्था कार्यकर्ता’ के रूप में एंट्री पास जारी किया जाता था। आरोप है कि मंदिर के विशेष कार्यक्रमों के दौरान इसी पास के माध्यम से उसे मंदिर परिसर में प्रवेश मिलता था। यह भी दावा किया जा रहा है कि इसी आधार पर वह चढ़ावे की राशि की गिनती की प्रक्रिया में शामिल होता था।

Read More : सरकार ने ई-रिक्शा की बैटरी को हैक करने वाले ऐप्स को हटाने का आदेश दिया

दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग

चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास महाराज ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि भगवान के घर में अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *