रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री, विधायक और अधिकारी

रामगढ़ : सीएम हेमंत सोरेन की मां दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने आज यानी गुरुवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड सरकार के मंत्री, विधायक, मेयर, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के

रूपी सोरेन
नेताओं ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : सीएम हेमंत सोरेन की मां दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने आज यानी गुरुवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड सरकार के मंत्री, विधायक, मेयर, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान नेमरा गांव में शोक का माहौल रहा।

Read More : 57वें वर्ष में भव्य होगा कल्पना लोक का दुर्गा पूजा महोत्सव, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री से लेकर पूर्व जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने वालों में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक संजय सिंह यादव, आलोक सोरेन और अमित कुमार यादव शामिल रहे। रांची की मेयर रोशनी खलखो ने भी दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू और मिथिलेश ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इनके अलावा पूर्व विधायक विनोद सिंह, लक्ष्मी टुडू, अकील अख्तर, निजामुद्दीन अंसारी, नारायण दास और ताला मरांडी भी नेमरा पहुंचे। बिहार के पूर्व विधायक ललन कुमार ने भी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी।

अधिकारियों, खिलाड़ियों और पार्षदों ने भी जताया शोक

सीएम की मां के निधन पर भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और झारखंड लोक सेवा के अधिकारी भी नेमरा पहुंचे। भारतीय स्टेट बैंक और टाटा ग्रुप के अधिकारियों ने भी दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा खिलाड़ियों, रांची नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों और आम लोगों ने भी नेमरा पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। सभी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

रूपी सोरेन
CM ने बच्चों को बांटे फल

श्री गुरु सिंह सभा और झारखंड बुद्ध सोसाइटी ने की प्रार्थना

श्री गुरु सिंह सभा और झारखंड बुद्ध सोसाइटी के सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.