रामगढ़ : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने आज यानी गुरुवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। उन्होंने समाज की परंपराओं और मान्यताओं के अनुरूप विभिन्न रस्में निभाईं। श्राद्धकर्म के दौरान CM ने चूल्हे की पूजा-अर्चना की और अग्नि प्रज्वलित कर भोजन बनवाने की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ पारंपरिक संस्कारों का निर्वहन किया।

मां की स्मृति में निभाईं पारंपरिक रस्में
CM सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हेमंत सोरेन अपनी दिवंगत मां स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में प्रतिदिन की तरह दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्में भी निभा रहे हैं। उन्होंने अपने परिवारजनों के साथ श्राद्धकर्म से जुड़े आवश्यक संस्कार संपन्न किए। इस अवसर पर समाज की परंपराओं और मान्यताओं के अनुरूप धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया।
Read More : रेलवे में 12वीं पास के लिए निकली बंपर नौकरियां, 13 नवंबर तक करें आवेदन




