रांची के छापर बालू घाट पर गोलीबारी और आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी

रांची : रांची के बुढ़मू थाना इलाके के छापर गांव में बालू घाट पर अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। मिली जानकारी के अनुसार बालू घाट पर पहुंचे अपराधियों ने 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद बालू लोडिंग में लगी जेसीबी मशीन को आग

राहुल दुबे गैंग
गैंगस्टर राहुल दुबे

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची के बुढ़मू थाना इलाके के छापर गांव में बालू घाट पर अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। मिली जानकारी के अनुसार बालू घाट पर पहुंचे अपराधियों ने 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद बालू लोडिंग में लगी जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस ने अभी गोलीबारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की खबर मिलते ही खलारी के डीएसपी रामनारायण चौधरी और बुढ़मू पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बालू घाट पर गोलीबारी और जेसीबी में आग लगाने के पीछे किन लोगों का हाथ है।

Read More : रांची IIIT में छात्र आदित्य की मौत पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन, निदेशक के इस्तीफे की मांग

छापर बालू घाट पर क्या हुई घटना?

खलारी के डीएसपी रामनारायण चौधरी के अनुसार, जेसीबी मशीन में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका भी है। पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगा रही है। इसके साथ ही बालू घाट पर गोलीबारी होने के दावों की भी जांच की जा रही है।

राहुल दुबे गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट

घटना के बाद सोशल मीडिया पर गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के नाम से एक प्रेस रिलीज जारी की गई है। इसमें बालू घाट पर गोलीबारी करने और लोडर में आग लगाने की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में सुधीर सिंह और राजू राय पर गैंग की बातों को अनदेखा करने का आरोप लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि जब तक समझौता नहीं होता, तब तक बालू घाट पर काम बंद रखा जाए।

कर्मचारियों और कारोबारियों को धमकी देने का दावा

सोशल मीडिया पोस्ट में बालू घाट पर काम करने वाले कर्मचारियों, मुंशी और ड्राइवरों को भी धमकी दी गई है। इसके अलावा कोयला, बालू और जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों के परिवारों को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी देने का भी दावा किया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है।

पुलिस कर रही गोलीबारी और आगजनी की जांच

पुलिस के मुताबिक, राहुल दुबे गैंग लातेहार से अपना नेटवर्क संचालित करता है। गैंग पर इलाके के ठेकेदारों और कारोबारियों से लेवी मांगने के आरोप लगते रहे हैं। छापर बालू घाट की घटना के बाद गैंग के नाम से जारी पोस्ट की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बालू घाट पर वास्तव में गोलीबारी हुई थी या नहीं और जेसीबी मशीन में आग किन परिस्थितियों में लगी। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *