पूर्वी सिंहभूम में डबल मर्डर, सगी बहनों की हत्या कर थाने पहुंचा आरोपी

पूर्वी सिंहभूम : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बावैदा गांव में रविवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां एक युवक पर अपनी दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद

बहनों
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बावैदा गांव में रविवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां एक युवक पर अपनी दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी स्वरूप टुडू उर्फ चिंटू सोमवार सुबह धालभूमगढ़ थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों महिलाओं के शव बरामद कर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी जब्त कर ली है। दोनों बहनें अपने बीमार भाई की देखभाल करने और उसके घर की साफ-सफाई के लिए बावैदा गांव पहुंची थीं। शुरुआती जानकारी में घटना के पीछे ओझा-गुनी से जुड़ा मामला होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

Read More : झारखंड हाईकोर्ट से नागेंद्र नाथ परिहार को झटका, रिव्यू याचिका खारिज

बीमार भाई के घर पहुंची थीं दोनों बहनें

स्थानीय लोगों के अनुसार, स्वरूप टुडू अपने घर में अकेला रहता था और कई दिनों से बीमार चल रहा था। उसकी तबीयत में सुधार नहीं होने पर रविवार रात उसने घाटशिला के चुनूडीह से एक ओझा को बुलाया था। इसी दौरान उसकी बड़ी बहनें दुलारी सोरेन (55) और लक्ष्मी मंडी (50) भी उसके घर पहुंचीं। दोनों भाई की देखभाल और घर की साफ-सफाई करने आई थीं। रविवार रात घर में पूजा का आयोजन भी किया गया था। इस कार्यक्रम में लक्ष्मी मंडी के पति सूरजु मांडी को भी बुलाया गया था, लेकिन वह शामिल नहीं हुए।

सोते समय कुल्हाड़ी से हमले का आरोप

आरोप है कि रविवार देर रात जब दोनों बहनें सो रही थीं, तभी स्वरूप टुडू ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों की मौत हो गई। लक्ष्मी मंडी बासाझोर की रहने वाली थीं, जबकि दुलारी सोरेन घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत के अंतर्गत चढ़ईगोड़ा गांव में रहती थीं। घटना के बाद सोमवार सुबह आरोपी धालभूमगढ़ थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने शव और कुल्हाड़ी जब्त की

घटना की सूचना मिलने पर धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ बावैदा गांव पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है। प्रारंभिक जानकारी में ओझा-गुनी से जुड़े मामले की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने अभी हत्या की वजह की पुष्टि नहीं की है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

परिवार में दो भाई और तीन बहनें थीं। आरोपी के बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि तीसरी बहन की शादी गांव में ही हुई है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इस दोहरे हत्याकांड के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *