नवरात्रि पर सजीं चेतन्य देवियों की झांकी, नारी शक्ति और आध्यात्मिक चेतना का दिया संदेश

रांची: राजधानी के हरमू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के चौधरी बगान सेवा केंद्र में नवरात्रि के पावन अवसर पर चेतन्य देवियों की मनमोहक झांकी सजाई गई। इस अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में भक्ति, नैतिकता, नारी शक्ति और आत्मिक जागृति का संदेश

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  राजधानी के हरमू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के चौधरी बगान सेवा केंद्र में नवरात्रि के पावन अवसर पर चेतन्य देवियों की मनमोहक झांकी सजाई गई। इस अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में भक्ति, नैतिकता, नारी शक्ति और आत्मिक जागृति का संदेश दिया गया।

also read : हाईकोर्ट से ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर मामले में दाखिल रिव्यू याचिका खारिज

कार्यक्रम का उद्घाटन  माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक शिक्षा मनुष्य को बुराइयों से दूर कर सत्य, सदाचार और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर रमण बोड़ा, मुहम्मद साबिर हुसैन, मनोज कल्याणी एवं राजकुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी शक्ति का सम्मान, नैतिक मूल्यों का संरक्षण और समाज में शांति की स्थापना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
हम देवियों की पूजा तो करते हैं, लेकिन उनके दिव्य गुणों और शक्तियों को अपने जीवन में अपनाना भी आवश्यक है: ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन
केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि हम देवियों की पूजा तो करते हैं, लेकिन उनके दिव्य गुणों और शक्तियों को अपने जीवन में अपनाना भी आवश्यक है। राजयोग और आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से मन के विकारों पर विजय प्राप्त कर जीवन को सकारात्मक, शांतिपूर्ण और श्रेष्ठ बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में मां दुर्गा की आकर्षक झांकी तथा चेतन्य देवियों की जीवंत प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूरे आयोजन में आध्यात्मिकता, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।
मौके पर प्रोफेसर प्रदीप कुमार जालान, मनोज काबरा, सुनील गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, डॉ. श्याम सिंहना, विजय जालान, प्रकाश जोशी, पप्पू चन्द्रवंशी एवं परिमल जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

also read : होर्मुज जलडमरूमध्य में दो टैंकरों पर हमले की भारत ने की निंदा, 2 भारतीय लापता

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *