शराब सप्लायर को ग्रामीणों ने पीटा, किया पुलिस के हवाले

रांची: शहर से शराब लाकर गांव में बेचने वाले को ग्रमीणों ने पकड़कर धुनाई कर दी। मामला रातू थाना के काटू गांव की है। रविवार को गांव के लोगों को जब पता चला कि गांव में शराब सप्लायर आए हुए हैं, तो ग्रामीण आक्रोशित हो

शराब सप्लायर
शराब सप्लायर की कार

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: शहर से शराब लाकर गांव में बेचने वाले को ग्रमीणों ने पकड़कर धुनाई कर दी।  मामला रातू थाना के काटू गांव की है।  रविवार को गांव के लोगों को जब पता चला कि गांव में शराब सप्लायर आए हुए हैं, तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

गांव को नशे से बचाने को लेकर ग्रामीण एक जुट हो गए और एक कारोबारी को पकड़कर पोल से बांध दिया।  इस दौरान मौका का फायदा उठाते हुए उसके दो अन्य सहयोगी भागने में सफल रहे।

जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने पकड़ाए शराब कारोबारी की पहले जमकर धुनाई की फिर रातू थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर गांव पहुंचकर पुलिस ने आरोपी कारोबारी को कब्जे में ले लिया। और उसकी कार को जब्त कर दिया।  पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

also read : मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल के पास लोगों को बनाता था निशाना

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *