रामगढ़ में वोटर लिस्ट की जांच तेज, आयुक्त ने BLO को दिए निर्देश

रामगढ़ : मतदाता सूची में नए वोटरों के नाम जोड़ने के काम में तेजी लाने के लिए हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता शनिवार को रामगढ़ पहुंचे। उन्होंने जिले के अलग-अलग मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और मतदाताओं से सीधे बात कर मतदाता सूची के

आयुक्त
आयुक्त ने BLO को दिए निर्देश

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : मतदाता सूची में नए वोटरों के नाम जोड़ने के काम में तेजी लाने के लिए हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता शनिवार को रामगढ़ पहुंचे। उन्होंने जिले के अलग-अलग मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और मतदाताओं से सीधे बात कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के काम की जानकारी ली। इस दौरान रामगढ़ के अंचल अधिकारी रमेश रविदास भी उनके साथ मौजूद रहे।

Read More : खूंटी में खेती से रोजगार की तैयारी, 29 युवाओं को मिला प्रशिक्षण

आयुक्त ने इन मतदान केंद्रों का लिया जायजा

आयुक्त ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ प्रखंड में मतदान केंद्र संख्या 130, 131 और 132 का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने चितरपुर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 235, 236 और 238 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिन मतदान केंद्रों पर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6 कम भरे गए थे, वहां आयुक्त ने संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) और बीएलओ पर्यवेक्षकों को घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने को कहा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों से प्रपत्र-6 भरवाने और भरे गए फॉर्म की ऑनलाइन प्रविष्टि समय पर करने का निर्देश दिया।

मेगा हेल्प डेस्क कैंप का भी लिया जायजा

आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से शनिवार को लगाए गए मेगा हेल्प डेस्क कैंप में हुए कामकाज की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का गांवों से लेकर शहरी इलाकों तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सके। अभियान का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से छूट न जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को नए मतदाताओं तक पहुंचने और प्रपत्र-6 भरवाने के काम में तेजी लाने को कहा गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *