डिज्नीलैंड की थीम पर बनरहा अरगोड़ा का दुर्गा पूजा पंडाल, 15 को खुलेंगे पंडाल के पट्‌ट

रांची: राजधानी के अरगोड़ा दुर्गा पूजा एवं राहन दहण समिति की ओर से भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस बार 45 लाख की लागत से पेरिस का डिज्नीलैंड दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। जो पूजा में दर्शकों के लिए आकर्षएा का

अरगोड़ा का दुर्गा पूजा पंडाल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  राजधानी के अरगोड़ा  दुर्गा पूजा एवं राहन दहण समिति की ओर से भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस बार 45 लाख की लागत से पेरिस का डिज्नीलैंड दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। जो पूजा में दर्शकों के लिए आकर्षएा का केंद्र होगा। पंडाल के निमार्ण में इस बार  थर्माकॉल, बीट और लोहा का उपयोग किया जा रहा है। जहां पंडाल की  ऊंचाई 100 फीट और चौड़ाई  60 फीट है।

also read : साहिबगंज जिले में रेलवे सुरक्षा बल ने चलती ट्रेन से पकड़ा बांग्लादेशी युवक

भ्क्तो के दर्शन के लिए दुर्गा पूजा पंडाल को अंतिम रूप कारीगरों द्वारा दिन- रात लगकर दिया जा रहा है।  पंडाल के पट 15 अक्टूबर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।  पंडाल के अंदर 16 फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जहां पुजारी अनिल पांडेय द्वारा पूजा-अर्चना कराई जाएगी।

पूजा पंडाल के परिसर में मिकी माऊस बच्चों को मनोरंज कराते दिखेंगे. दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किए जाएंगे।  19 अक्टूबर को मंदिर में बकरों की बलि दी जाएगी।  पूजा उत्सव में गया के गायक की टीम  माता रानी का जागरण करायेंगे।

दशमी को होगा अरगोड़ा मैदान में रावण दहन

प्रधान महासचिव मुनेश्वर साहु ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव में अरगोड़ा दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों को लाइट शो के माध्यम से राम दरबार दिखाया जाएगा। इसके अलावा अरगोड़ा मैदान में दशमी के दिन रावण दहन का भी आयोजन होगा। इस दौरान रिमोट से पटाखे फोड़े जाएंगे। रावन दहन का कार्यक्रम की शुरुआत  शाम 4 बजे से होगी।  भक्तों के स्वागत के लिए 7 प्रवेश द्वार बनाए गए है।  इसके साथ ही 40 साईड गेट भी बनाए गए है. जहां विभिन्न देवी- देवताओं के प्रतिमाओं को दिखाया जाएगा। जहां भक्तों की सुविधा के लिए वोलेंटियर, प्रशासन की टीम रहेगी।

also read: झारखंड के 8 लापता लोगों की देशभर में तलाश, CID ने जारी किया नोटिस

 

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *