720 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी फरार

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में अवैध शराब की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवार्ह में पुलिस ने छापेमारी कर 720 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की। इसके साथ शराब की करीब 200 खाली बोतलें भी बरामद

अवैध अंग्रेजी शराब जब्त,

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग:  झारखंड  के हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में अवैध शराब की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवार्ह में  पुलिस ने छापेमारी कर 720 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की। इसके साथ  शराब की करीब 200 खाली बोतलें भी बरामद की गईं। छापेमारी के दौरान आरोपी राहुल कुमार गुप्ता मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

also read : रांची सेल सिटी में पूर्व सूचना आयुक्त के घर चोरी, 25 लाख के जेवरात गायब

पुलिस के अनुसार, हजारीबाग एसपी को गुरुवार को गुप्त सूचना मिली थी कि दारू थाना क्षेत्र के जौन्हिया गांव निवासी राहुल कुमार गुप्ता अपने पुराने घर में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर बेच रहा है।  इसके बाद विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

टीम ने आज  शुक्रवार की सुबह जौन्हिया गांव पहुंचकर राहुल कुमार गुप्ता के पुराने घर में छापेमारी की।  घर से EL-CHAPO Extra Premium Whisky की 60 पेटी (कुल 720 बोतल) अवैध शराब जब्त की गई।  वहीं, Signature कंपनी की करीब 200 खाली बोतलें भी बरामद की गईं। जहां  राहुल कुमार गुप्ता पुलिस के आने से पहले ही फरार हो चुका था।

पुलिस के अनुसार, राहुल कुमार गुप्ता का आपराधिक इतिहास रहा है।  वह दारू थाना में दर्ज एक अन्य आपराधिक मामले में भी वांछित है।  पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। छापेमारी टीम में दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह, एएसआई पिन्टू कुमार, हवलदार रामेश्वर गोप व  कई अन्य जवान शामिल थे।

also read : वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया में बदलाव नहीं; नहीं मिला मौका सूर्यवंशी को

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *