वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया में बदलाव नहीं; नहीं मिला मौका सूर्यवंशी को

रांची: राजधानी के धुर्वा स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में कैरेबियाई कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शाई होप ने बताया कि मैदान में पहले से ही

वेस्टइंडीज ने जीता टॉस

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  राजधानी के धुर्वा स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में कैरेबियाई कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शाई होप ने बताया कि मैदान में पहले से ही काफी नमी है और खेल आगे बढ़ने के साथ परिस्थितियां और मुश्किल हो सकती हैं, इसलिए बैटिंग का फैसला किया।

also read : ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा नहीं’, दिल्ली मेट्रो बंद करने पर SC की टिप्पणी

इस अहम मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका सीधा मतलब है कि ‘लोकल बॉय’ वैभव सूर्यवंशी को अभी अपने डेब्यू के लिए और इंतजार करना होगा। दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए फोर्ड की जगह गुडाकेश मोती को मौका दिया है।

टॉस से पहले स्टेडियम के बाहर दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।  सुरक्षा के सख्त इंतजामों के बीच गेट पर लॉकर सुविधा न होने के कारण दर्शकों को मजबूरी में 50 रुपये देकर अपने बैग और हेलमेट बाहर अस्थाई स्टॉल्स पर जमा कराने पड़े।

भारतीय प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, विकेटकीपर संजू सैमसन, ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह शामिल हैं।

दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए फोर्ड की जगह गुडाकेश मोती को मौका दिया है। वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन में शाई होप, कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, शमार स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती खेल रहे हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की इस सीरीज में भारत के पास 1-0 की बढ़त है. टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक आसान जीत हासिल की थी. इस मैच में इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने करियर का पहला और वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने थे. ऐसे में अब दूसरे मैच में भी उम्मीद की जा रही है टीम इंडिया दमदार जीत के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करें.

also read : नेमरा पहुंचे संजय सेठ, हेमंत सोरेन और परिवार से की मुलाकात

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *